लखनऊ में हर मंगलवार हरियाली का अभियान, #सुरेशखन्ना ने किया पौधरोपण

India100news
0

 लखनऊ में हर मंगलवार हरियाली का अभियान, #सुरेशखन्ना ने किया पौधरोपण



#लखनऊ में पर्यावरण संरक्षण और शहर को हरा-भरा बनाने की दिशा में लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। मंगलवार को उत्तर प्रदेश के वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री और लखनऊ के प्रभारी मंत्री #सुरेश_कुमार_खन्ना ने इंदिरा भवन के सामने स्थित #वीर_बहादुर_सिंह_पार्क में पौधरोपण किया।

इस दौरान उन्होंने अधिक से अधिक पौधे लगाने के साथ ही लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल और संरक्षण पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि वृक्षारोपण से वायु गुणवत्ता बेहतर करने और #ग्लोबल_वार्मिंग के प्रभाव को कम करने में सहायता मिलेगी।

प्रभारी मंत्री ने पार्क का निरीक्षण भी किया और अधिकारियों को प्रकाश व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए। उन्होंने 10 अक्टूबर तक पार्क में समुचित प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा।

उन्होंने बताया कि #नगर_निगम_लखनऊ की ओर से प्रत्येक मंगलवार वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया जाता है। लक्ष्य है कि हर मंगलवार अधिक से अधिक पौधे लगाए जाएं और उनकी देखभाल भी सुनिश्चित हो।

मंत्री ने नागरिकों से भी पौधे लगाने के साथ उनकी नियमित देखभाल और संरक्षण में भागीदारी की अपील की।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top