. https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-6143532855452692 बरेली-मुरादाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन की तैयारियों की डीएम ने की समीक्षा**

बरेली-मुरादाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन की तैयारियों की डीएम ने की समीक्षा**

India100news
0

 **बरेली-मुरादाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन की तैयारियों की डीएम ने की समीक्षा**



शाहजहांपुर। जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने बरेली-मुरादाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 के संबंध में जनपद स्तर पर नियुक्त नोडल एवं सहायक नोडल अधिकारियों के साथ बैठक कर निर्वाचन तैयारियों की समीक्षा की। डीएम ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि मतदान कार्मिकों, जोनल एवं सेक्टर मजिस्ट्रेटों तथा माइक्रो-ऑब्जर्वरों की तैनाती और आवश्यक व्यवस्थाएं समय से पूरी कर ली जाएं। इसके साथ ही मतदान के लिए वाहनों तथा मतदेय स्थलों पर आवश्यक मूलभूत सुविधाओं की व्यवस्था भी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने मतदान सामग्री, मेडिकल किट और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को आदर्श आचार संहिता का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए।

DM Shahjahanpur Admfr Shahjahanpur शाहजहाँपुर पुलिस

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)
10/related/default