. https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-6143532855452692 मुफ्त की पुड़िया नहीं दी तो दुकानदार पर तान दिया तमंचा

मुफ्त की पुड़िया नहीं दी तो दुकानदार पर तान दिया तमंचा

India100news
0

 मुफ्त की पुड़िया नहीं दी तो दुकानदार पर तान दिया तमंचा


धमकी देने वाला 23 वर्षीय युवक गिरफ्तार, 315 बोर का तमंचा बरामद



खुटार, शाहजहांपुर। मुफ्त में पुड़िया मांगने और दुकानदार के इनकार करने पर तमंचा तानने के आरोप में खुटार पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 315 बोर का अवैध तमंचा बरामद हुआ है। घटना के बाद गांव में कुछ देर के लिए हड़कंप की स्थिति बन गई।

पुलिस के मुताबिक, ढकना लहिया गांव निवासी राकेश कुमार परचून की दुकान चलाते हैं। आरोप है कि 28 सितंबर को गांव का ही 23 वर्षीय कपिल कुमार दुकान पर पहुंचा और मुफ्त में पुड़िया मांगने लगा। दुकानदार ने जब पुड़िया देने से मना किया तो कपिल ने कथित तौर पर तमंचा निकालकर उसकी ओर तान दिया। इसके बाद गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप है।

घटना के बाद दुकानदार ने पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने आरोपी कपिल कुमार पुत्र जगतपाल को गिरफ्तार कर उसके पास से 315 बोर का तमंचा बरामद कर लिया।

मामले में थाना खुटार में मुकदमा अपराध संख्या 351/26 के तहत बीएनएस की धारा 352, 351(3) और 3/25 आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है और उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

कार्रवाई करने वाली टीम में उपनिरीक्षक अनिल कुमार और हेड कांस्टेबल दिनेश सिंह यादव शामिल रहे।

#खुटार #शाहजहांपुर #शाहजहांपुर_न्यूज #खुटार_न्यूज #ब्रेकिंग_न्यूज #क्राइम_न्यूज #यूपी_पुलिस #पुलिस_कार्रवाई #तमंचा #गिरफ्तार #वायरल_न्यूज #ताजा_खबर #उत्तरप्रदेश #UPNews #BreakingNews #CrimeNews #UPPolice #ViralNews #LatestNews #NewsUpdate

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)
10/related/default