. https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-6143532855452692 शाहजहांपुर में ट्रैफिक पुलिस और पहल ग्रुप की अनोखी पहल***

शाहजहांपुर में ट्रैफिक पुलिस और पहल ग्रुप की अनोखी पहल***

India100news
0

 ***शाहजहांपुर में ट्रैफिक पुलिस और पहल ग्रुप की अनोखी पहल***



---नियमों का पालन करने वाले वाहन चालकों को गुलाब देकर किया सम्मानित


शाहजहांपुर। शहीदों की नगरी शाहजहांपुर की सड़कों को सुरक्षित और सुगम बनाने के लिए ट्रैफिक पुलिस और पहल ग्रुप के संयुक्त तत्वावधान में आज एक विशेष यातायात जागरूकता एवं सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह अभियान हथौड़ा चौराहा पर चलाया गया, जिसका मुख्य उद्देश्य आम जनता को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करना और सड़क सुरक्षा की संस्कृति को बढ़ावा देना था।


इस अभियान की सबसे खास बात यह रही कि जहां आमतौर पर नियमों का उल्लंघन करने वालों पर दंडात्मक कार्रवाई की जाती है, वहीं इस अभियान के तहत नियमों का पूरी निष्ठा से पालन करने वाले दोपहिया और चार पहिया वाहन चालकों को गुलाब का फूल देकर सम्मानित और प्रोत्साहित किया गया। पुलिस और सामाजिक संस्था द्वारा अचानक मिले इस सम्मान और सुरक्षा के संदेश से वाहन चालकों के चेहरों पर मुस्कान बिखर गई और उनमें जिम्मेदारी का अहसास और गहरा हुआ।


इस विशेष अभियान में क्षेत्राधिकारी ट्रैफिक (सीओ) रणवीर सिंह और ट्रैफिक प्रभारी विनय पांडेय ने अपनी टीम के साथ खुद जमीन पर उतरकर कमान संभाली। अधिकारियों और पहल ग्रुप के डायरेक्टर अभिषेक डेनियल के साथ अन्य सभी सदस्यों ने जागरूक वाहन चालकों को रोककर न सिर्फ उनके हेलमेट और सीट बेल्ट की सराहना की, बल्कि भविष्य में भी इसी तरह जिम्मेदार नागरिक बने रहने का आग्रह किया। इसके साथ ही टीम ने लोगों को समझाया कि सुरक्षा किसी डर से नहीं, बल्कि अपनों के प्यार और जिम्मेदारी के लिए जरूरी है।

अभियान के दौरान पहल ग्रुप और ट्रैफिक पुलिस के स्टाफ ने नागरिकों से पांच मुख्य नियमों को अपने जीवन में उतारने की विशेष अपील की। उन्होंने दोपहिया वाहन चलाते समय हमेशा हेलमेट पहनने, चार पहिया वाहनों में सीट बेल्ट लगाने, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग न करने और सड़कों पर ट्रिपल राइडिंग, ओवर स्पीडिंग या खतरनाक स्टंट से पूरी तरह दूर रहने की बात कही। इसके साथ ही उन्होंने नशे की हालत में वाहन न चलाने का कड़ा संकल्प लेने का आग्रह किया।


टीम ने सड़क दुर्घटनाओं में घायलों की मदद के लिए 'गुड सैमेरिटन' कानून के प्रति भी लोगों को जागरूक किया। उन्होंने कहा कि किसी भी हादसे के वक्त घायल व्यक्ति को बिना किसी कानूनी डर के समय पर अस्पताल पहुंचाकर उसकी कीमती जान बचाएं और एक अच्छे मददगार बनें। पहल ग्रुप और शाहजहांपुर ट्रैफिक पुलिस की इस मानवीय और सकारात्मक पहल की स्थानीय जनता ने जमकर सराहना की।

इस अवसर पर मान्यता प्राप्त पत्रकार रागिनी श्रीवास्तव, एडवोकेट हाईकोर्ट इलाहाबाद अनूप कुमार, एडवोकेट अमिता श्रीवास्तव, आदि लोग शामिल रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)
10/related/default