. https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-6143532855452692 #हरदोई जिला जेल में अचानक धमके 3 बड़े अफसर, जज- DM- SP को देख कैदियों के उड़े होश, बैरक-बैरक में हुई चेकिंग

#हरदोई जिला जेल में अचानक धमके 3 बड़े अफसर, जज- DM- SP को देख कैदियों के उड़े होश, बैरक-बैरक में हुई चेकिंग

India100news
0

 #हरदोई जिला जेल में अचानक धमके 3 बड़े अफसर, जज- DM- SP को देख कैदियों के उड़े होश, बैरक-बैरक में हुई चेकिंग



#हरदोई मंगलवार को हरदोई जिला कारागार में उस वक्त हड़कंप मच गया जब जिले के तीन सबसे बड़े अफसर एक साथ जेल के अंदर घुस गए जिला जज रीता कौशिक, जिलाधिकारी राहुल पांडेय और पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा - तीनों ने अचानक जेल का गेट खटखटाया। जेल स्टाफ के तो हाथ-पैर फूल गए।


#ना कोई सूचना, ना कोई तैयारी सीधे बैरकों में पहुंचे अफसर


#तीनों अफसरों ने सबसे पहले जेल के अस्पताल का ताला खुलवाया। जिला जज रीता कौशिक ने भर्ती बंदियों से पूछा दवा मिल रही है? डॉक्टर रोज आता है? खाने को क्या मिलता है


#एक बंदी ने कहा मैडम, दवा तो मिलती है पर


#जज ने तुरंत CMO डॉ. भवनाथ पांडेय को निर्देश दिया इलाज में कोई लापरवाही नहीं होनी चाहिए। ये भी इंसान हैं बैरकों में घुसकर देखा - कहां सोते हैं कैदी, क्या खाते हैं, पानी साफ है या नहीं


#उसके बाद तीनों अफसर सीधे बैरकों में घुस गए।


#बैरक में चादरें साफ हैं या नहींपीने का पानी साफ आ रहा है या नहीं शौचालय की सफाई है या बदबू मार रही है खाने में क्या दिया जा रहा है रोटी कैसी है


#DM राहुल पांडेय ने कैदियों से खुद पूछा कोई समस्या तो नहीं कोई परेशान तो नहीं करता

SP अशोक कुमार मीणा ने सुरक्षा व्यवस्था देखी जेल की दीवारें, CCTV, गेट पर तैनात सिपाही सब कुछ चेक किया।


#कैदियों ने भी खोला दिल साहब, जमानत नहीं हो रही


#कई कैदियों ने जिला जज के सामने अपनी जमानत और मुकदमों को लेकर गुहार लगाई। जज ने ध्यान से सुना और जेल अधीक्षक अमन प्रताप सिंह को निर्देश दिया - "इनके केसों की लिस्ट बनाकर भेजो, देखती हूं क्या हो सकता है।


#अंत में तीनों अफसरों ने जेल अधीक्षक को सख्त हिदायत दी 


#जेल में स्वच्छता सबसे जरूरी है। बंदी हैं तो क्या हुआ, उनको भी इंसान की तरह सारी सुविधाएं मिलनी चाहिए। खाने, पानी और इलाज में कोई समझौता नहीं होगा।


#करीब 2 घंटे तक चले इस औचक निरीक्षण के बाद जेल प्रशासन ने राहत की सांस ली। वहीं जेल के अंदर चर्चा है कि बड़े साहबों के इस दौरे के बाद अब जेल की व्यवस्थाएं सुधरेंगी।


#आपकी क्या राय है

क्या जिला जेल में ऐसे औचक निरीक्षण होते रहने चाहिए? कैदियों को मिलने वाली सुविधाओं पर आपका क्या कहना है


👇 इस खबर को लाईक करें और कमेंट में अपनी राय जरूर बताएं

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)
10/related/default