. https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-6143532855452692 कंफर्ट जोन छोड़ना आसान नहीं होता है.. वह भी IAS की नौकरी से इस्तीफ़ा देना, कतई नहीं.. दिव्या मित्तल वाकई में शानदार अधिकारी रहीं हैं, अब राजनीति में आएंगी, चुनाव लड़ेंगी, जीतेंगी तो मंत्री भी बनेंगी

कंफर्ट जोन छोड़ना आसान नहीं होता है.. वह भी IAS की नौकरी से इस्तीफ़ा देना, कतई नहीं.. दिव्या मित्तल वाकई में शानदार अधिकारी रहीं हैं, अब राजनीति में आएंगी, चुनाव लड़ेंगी, जीतेंगी तो मंत्री भी बनेंगी

India100news
0

 कंफर्ट जोन छोड़ना आसान नहीं होता है.. वह भी IAS की नौकरी से इस्तीफ़ा देना, कतई नहीं.. दिव्या मित्तल वाकई में शानदार अधिकारी रहीं हैं, अब राजनीति में आएंगी, चुनाव लड़ेंगी, जीतेंगी तो मंत्री भी बनेंगी 



राजनीति में अच्छे लोगों की दरकार है, काश जनता और राजनीतिक दल भी इसी कसौटी पर प्रत्याशी उतारें और जनप्रतिनिधि चुनें 


दिव्या मित्तल ने कुछ अच्छा करने और राजनीति के लिए देश की सबसे प्रतिष्ठित नौकरी छोड़ी.. जनता को भी उनसे काफी उम्मीदें हैं..


हां उम्मीदें तो अरविंद केजरीवाल से भी बहुत थीं, लेकिन उस व्यक्ति ने युवाओं के भरोसे को तोड़ दिया और उसी तालाब में जा गिरे, जहां बाकी मछलियां तैर रही हैं 


खैर, दिव्या पर लोगों का यकीन ज्यादा है, और दिव्या ने बतोर जिलाधिकारी मिर्जापुर में जिस तरह का काम किया, लोग अभी से उनके मैदान में आने का इंतजार कर रहे हैं 


उनका July 2024 का एक वाकया याद आता है, जब वह उत्तर प्रदेश के देवरिया ज़िले की DM थीं


DM दिव्या मित्तल ADM के साथ बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करने गई हुईं थीं तो ADM ने धूप का हवाला देते हुए छांव में बैठकर बात करने का आग्रह किया तो इसपर दिव्या मित्तल ने कहा था-  


"अरे यार धूप ही तो है, रुको पिघल थोड़ी जाएंगे"


दिव्या मित्तल के नौकरी में रहते हुए कई किस्से बहुत ही चर्चा रहे हैं। इन्होंने दिखावटी नहीं बल्कि सच्चे मन से एक ईमानदार और अच्छे अधिकारी होने का फ़र्ज़ निभाया है


अब राजनीति की बारी है.. दिखावे नहीं, अच्छे कामों की


हां पार्टी से चुनाव लड़ेंगी तो जीतने की संभावना ज्यादा होगी.. 


 #divyamittal @highlight

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)
10/related/default