बक्सर जिले में पीएनजी कनेक्शन के संचालन को लेकर जिला पदाधिकारी ने की समीक्षा

India100news
0



बक्सर जिले में पीएनजी कनेक्शन के संचालन को लेकर जिला पदाधिकारी ने की समीक्षा



आज दिनांक 29 सितंबर 2026 को जिला पदाधिकारी, बक्सर श्रीमती साहिला की अध्यक्षता में पीएनजी (Piped Natural Gas) कनेक्शन के संचालन एवं विस्तार से संबंधित बैठक समाहरणालय परिसर स्थित सभाकक्ष में आयोजित की गई।


बैठक में बताया गया कि बक्सर जिले में पीएनजी कनेक्शन के संचालन हेतु आवश्यक तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं तथा सभी आवश्यक अनापत्ति प्रमाण-पत्र (NOC) प्राप्त कर लिए गए हैं।


प्रथम चरण में डुमरांव अनुमंडल में अगले सप्ताह से पीएनजी कनेक्शन का संचालन प्रारंभ करने का निर्णय लिया गया। वर्तमान में डुमरांव अनुमंडल क्षेत्र में 498 घरों में पीएनजी मीटर स्थापित किए जा चुके हैं, जिन्हें अगले सप्ताह से चालू किया जाएगा।


बैठक में IOCL के प्रतिनिधियों द्वारा बताया गया कि आगामी 02 से 03 माह में लगभग 1,000 घरों में पीएनजी कनेक्शन चालू करने का लक्ष्य रखा गया है। 


डुमरांव में शुरू करने के बाद बक्सर अनुमंडल अंतर्गत पाइप लाइन बिछाने का कार्य पूर्ण किया जाएगा।


जिला जन संपर्क कार्यालय

बक्सर।

@top fans Information & Public Relations Department, Government of Bihar Buxar Administration CMO Bihar Buxar Police Samrat Choudhary जिला प्रशासन बक्सर #samrat4bjp #CMSamrat #IPRDBihar #IPRD_Bihar #CMOBihar #samratchoudhary #CMO #bihar #buxar

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top