. https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-6143532855452692 *अवैध वाहनों के संचालन के खिलाफ पलिया बस यूनियन की अनिश्चितकालीन हड़ताल, थमे बसों के पहिए, यात्री बेहाल

*अवैध वाहनों के संचालन के खिलाफ पलिया बस यूनियन की अनिश्चितकालीन हड़ताल, थमे बसों के पहिए, यात्री बेहाल

India100news
0

 ***अवैध वाहनों के संचालन के खिलाफ पलिया बस यूनियन की अनिश्चितकालीन हड़ताल, थमे बसों के पहिए, यात्री बेहाल

आरटीओ को ज्ञापन देने के बावजूद कार्रवाई न होने से नाराजगी, सुबह से धरने पर बैठे बस ऑपरेटर****



पलिया कलां खीरी। जिले में अवैध रूप से संचालित ई-रिक्शा, प्राइवेट टैक्सी और मैजिक वाहनों पर रोक न लगाए जाने से नाराज पलिया बस यूनियन ने सोमवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी है। हड़ताल के कारण तड़के से ही सभी बसों के पहिए थम गए, जिससे विभिन्न मार्गों पर आने-जाने वाले यात्रियों को आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। आक्रोशित बस मालिक और यूनियन पदाधिकारी सुबह से ही बस अड्डे पर धरने पर बैठे हैं।

बस मालिकों का कहना है कि हाईवे सहित प्रमुख मार्गों पर डग्गामार व छोटे वाहनों से बेधड़क सवारियाँ ढोई जा रही हैं, जिससे दुर्घटनाओं का खतरा तो बढ़ा ही है, साथ ही बस व्यवसाय पूरी तरह ठप होने की कगार पर पहुँच गया है। स्थिति यह है कि टैक्स, बीमा, परमिट शुल्क और चालकों-परिचालकों का वेतन निकालना भी मुश्किल साबित हो रहा है।


यूनियन के अनुसार, बीती 22 सितंबर को आरटीओ खीरी को ज्ञापन देकर कार्रवाई की माँग की गई थी, लेकिन प्रशासनिक उपेक्षा के चलते उन्हें हड़ताल का कदम उठाना पड़ा। समाचार लिखे जाने तक प्रशासनिक स्तर से वार्ता न होने के कारण हड़ताल जारी थी।


बस यूनियन अध्यक्ष ने कहा हमने 22 सितंबर को ही आरटीओ को ज्ञापन देकर अवैध संचालन पर रोक लगाने की माँग की थी, लेकिन प्रशासन ने हमारी समस्याओं पर कोई ध्यान नहीं दिया। आज बस ऑपरेटर भुखमरी के कगार पर हैं। जब तक अवैध डग्गामार वाहनों पर सख्त कार्रवाई नहीं होगी और हमारी माँगों का ठोस समाधान नहीं निकाला जाता, तब तक यह अनिश्चितकालीन हड़ताल वापस नहीं ली जाएगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)
10/related/default