जिला लखीमपुर खीरी
*थाना पलिया पुलिस द्वारा अंतर्राष्ट्रीय बाजार में ₹1.25 करोड़ कीमत की 610 ग्राम ब्राउन शुगर (स्मैक) व यामाहा R15 बाइक संग शातिर हिस्ट्रीशीटर अभियुक्त गिरफ्तार*
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक खीरी, डॉ0 ख्याति गर्ग के निर्देशन में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी की रोकथाम एवं इस कार्य में संलिप्त अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक (पश्चिम) के सन्निकट पर्यवेक्षण, क्षेत्राधिकारी पलिया के कुशल मार्गदर्शन तथा प्रभारी निरीक्षक पलिया के नेतृत्व में कोतवाली पलिया पुलिस टीम द्वारा आज समय प्रातः 06:05 बजे पलिया-दुधवा मार्ग स्थित पॉम रिजार्ट के आगे केले के खेत के पास खड़न्जा रोड से 01 नफर शातिर अभियुक्त अनमोल गुप्ता को 610 ग्राम अवैध मादक पदार्थ ब्राउन शुगर (स्मैक) एवं परिवहन में प्रयुक्त यामाहा R15 मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार करने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है। बरामद ब्राउन शुगर (स्मैक) की अंतर्राष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 1 करोड़ 25 लाख रुपये है। उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना कोतवाली पलिया पर NDPS Act पंजीकृत किया गया है तथा परिवहन में प्रयुक्त मोटरसाइकिल (रजि0 सं0 UP-31-AV-4621) को धारा 207 एम0वी0 एक्ट के तहत सीज कर अभियुक्त को आवश्यक विधिक कार्यवाही हेतु माननीय न्यायालय भेजा जा रहा है।
*गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण व बरामदगी:*
• अनमोल गुप्ता पुत्र शिव कुमार उर्फ लाला, निवासी मोहल्ला बाजार प्रथम, कस्बा व थाना पलिया, जनपद खीरी (उम्र करीब 27 वर्ष)।
•

