. https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-6143532855452692 फिरोजपुर स्थित गुमटी के पास ट्रेन की चपेट में आने से एक महिला की मौत व दूसरी गंभीर घायल, 15 बकरा बकरियां की भी कटकर मौत

फिरोजपुर स्थित गुमटी के पास ट्रेन की चपेट में आने से एक महिला की मौत व दूसरी गंभीर घायल, 15 बकरा बकरियां की भी कटकर मौत

India100news
0

 फिरोजपुर स्थित गुमटी के पास ट्रेन की चपेट में आने से एक महिला की मौत व दूसरी गंभीर घायल, 15 बकरा बकरियां की भी कटकर मौत




#तिलहर और शाहजहांपुर के बीच रेलवे ट्रैक किनारे बकरियां चरा रहीं दो महिलाएं ट्रेन की चपेट में आ गईं। हादसे में फिरोजपुर गांव निवासी वेदप्रकाश की पत्नी मुन्नी (55) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरी महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे में करीब 15 बकरियां भी ट्रेन की चपेट में आकर मर गईं। स्थानीय लोगों के अनुसार घटना उस समय हुई, जब दोनों महिलाएं रेलवे ट्रैक के किनारे बकरियां चरा रही थीं और शाहजहांपुर से बरेली की ओर जा रही ट्रेन वहां से गुजरी। घटना की सूचना पर डायल 112 और जीआरपी की टीम मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल की। परिजन मृतका का शव लेकर घर चले गए, जबकि घायल महिला को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। तिलहर प्रभारी निरीक्षक ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि बकरियां चराते समय ट्रेन की चपेट में आने से एक महिला की मौत और दूसरी के घायल होने की जानकारी मिली है। हादसा किस ट्रेन से हुआ, इसकी आधिकारिक पुष्टि की जा रही है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)
10/related/default