व्यापारी हितों की आवाज़ बुलंद
उठाये जिलाध्यक्ष धीरेन्द्र जायसवाल :हाजी सलीम हुसैन
मकसूद अहमद: ब्यूरो सोनभद्र
सोनभद्र। कलेक्ट्रेट सभागार में अपर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला स्तरीय उद्योग बंधु/इन्वेस्टर समिति एवं जिला स्तरीय व्यापार बंधु की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। बैठक में उपायुक्त श्री विनोद चौधरी उद्योग विभाग, GST, PWD, RTO सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं औद्योगिक इकाइयों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल, सोनभद्र के जिलाध्यक्ष श्री धीरेन्द्र जायसवाल ने बैठक में स्थानीय व्यापारियों की समस्याओं को मजबूती से उठाते हुए नगर पंचायत चुर्क-घुर्मा स्थित अडानी/डालमिया सीमेंट प्लांट से जुड़े व्यापारिक विषयों पर संबंधित अधिकारियों एवं प्लांट प्रतिनिधियों को लिखित पत्र सौंपा।
उन्होंने प्लांट से संबंधित क्रय, आपूर्ति, परिवहन एवं अन्य वैध व्यावसायिक गतिविधियों में स्थानीय व्यापारियों को नियमानुसार अवसर, साथ ही उपलब्ध रोजगार एवं सेवा के अवसरों में स्थानीय युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने की मांग रखी।
बैठक में अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के प्रभारी मुख्य संरक्षक हाजी सलीम हुसैन की भी विशेष उपस्थिति रही। संगठन की ओर से स्थानीय व्यापार, रोजगार और औद्योगिक विकास के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने पर जोर दिया गया।
संगठन ने स्पष्ट किया कि व्यापारियों की समस्याओं को संबंधित विभागों एवं प्लांट प्रबंधन तक पहुंचाकर उनके समाधान के लिए निरंतर संवाद और पैरवी की जाएगी।
इस अवसर पर हाजी सलीम हुसैन, प्रभारी मुख्य संरक्षक; धीरेन्द्र जायसवाल, जिलाध्यक्ष; जिला उपाध्यक्ष गोपी सोनकर सहित संगठन के पदाधिकारी उपस्थित रहे।
“स्थानीय व्यापारियों की समस्याओं को उचित मंच तक पहुंचाना और समाधान की दिशा में प्रयास करना संगठन की प्राथमिकता है।”
— अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल, सोनभद्र
