यूपी बस्ती कप्तानगंज हत्याकांड: पोस्टमार्टम के बाद भी शव न मिलने पर परिजनों का SP कार्यालय के सामने धरना
बस्ती। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के करचोलिया में किराना व्यापारी मनोज मणि त्रिपाठी की गला रेतकर हुई निर्मम हत्या का मामला अब और तूल पकड़ता जा रहा है। पोस्टमार्टम के बाद भी शव न दिए जाने के आरोप में परिजनों ने बस्ती पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सामने सड़क पर धरना शुरू कर दिया।
धरने की सूचना मिलते ही अपर पुलिस अधीक्षक व सीओ सिटी मौके पर पहुँचे और परिजनों को मनाने में जुट गए। परिजनों ने पोस्टमार्टम के बाद शव न दिए जाने के साथ-साथ पूरे मामले में पुलिस की लापरवाही का भी गंभीर आरोप लगाया।
गौरतलब है कि ग्राम मस्जिदिया निवासी मनोज मणि त्रिपाठी की 2 मई 2026 की रात अज्ञात लोग घर से बुलाकर ले गए थे। रविवार की सुबह करचोलिया फार्म के पास उनका शव मिला। धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या की गई थी। पत्नी कुमकुम ने शिवम अग्रहरी पुत्र कपूर चंद्र गुप्ता निवासी जलेबी गंज व अन्य अज्ञात लोगों पर रुपये के लेन-देन में हत्या का आरोप लगाया है।
पत्नी, दोनों बच्चे शानू (16 वर्ष) व खुशी (15 वर्ष) और छोटे भाइयों संतोष मणि त्रिपाठी व आशीष मणि त्रिपाठी का शोक में बुरा हाल है। परिजनों की माँग है कि शव तत्काल सौंपा जाए और नामजद अभियुक्तों को जल्द गिरफ्तार किया जाए
@हाइलाइट

