Type Here to Get Search Results !

जनपद बस्ती के थाना सोनहा पुलिस ने शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से बड़ी कार्रवाई करते हुए संभावित विवाद को समय रहते नियंत्रित कर लिया।

India100news 0

 ब्रेकिंग बस्ती। सोनहा।


जनपद बस्ती के थाना सोनहा पुलिस ने शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से बड़ी कार्रवाई करते हुए संभावित विवाद को समय रहते नियंत्रित कर लिया। 


ग्राम रेंगी, बनटिकरा व केवटाखोर में चल रहे आपसी विवादों के चलते अमादा फौजदारी की स्थिति उत्पन्न हो रही थी।


जिस पर तत्परता दिखाते हुए पुलिस टीम ने 10 व्यक्तियों को हिरासत में लेकर उनके विरुद्ध धारा 170, 126, 135 BNSS के तहत चालान कर माननीय न्यायालय तहसील भानपुर भेज दिया।


यह पूरी कार्रवाई पुलिस अधीक्षक बस्ती डॉ. यशवीर सिंह के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक श्यामाकांत सिंह के कुशल पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी रुधौली कुलदीप सिंह यादव के मार्गदर्शन में संपन्न हुई।


थानाध्यक्ष सोनहा महेश सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सूझबूझ और सतर्कता का परिचय देते हुए समय रहते कार्रवाई कर संभावित बड़े विवाद को टाल दिया। 


थाना अध्यक्ष महेश सिंह की सक्रिय कार्यशैली और प्रभावी नेतृत्व के चलते क्षेत्र में कानून-व्यवस्था सुदृढ़ बनी हुई है, जिसकी स्थानीय स्तर पर सराहना की जा रही है।



पुलिस द्वारा की गई इस कार्रवाई से स्पष्ट है कि जनपद बस्ती पुलिस शांति एवं सुरक्षा बनाए रखने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है और किसी भी प्रकार की अशांति को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।


रिपोर्ट रियाज अहमद।

India Ahead 

8318358558

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

About Us