Type Here to Get Search Results !

हरदोई में 'शिक्षा के सौदागरों' पर सर्जिकल स्ट्राइक,DM के एक आदेश से माफियाओं में हड़कंप,अवैध स्कूलों का 'द एंड'! तहसीलदार और पुलिस की टीमें तैयार, अब सीधे होगी जेल देखिए सूची.......

India100news 0

 हरदोई में 'शिक्षा के सौदागरों' पर सर्जिकल स्ट्राइक,DM के एक आदेश से माफियाओं में हड़कंप,अवैध स्कूलों का 'द एंड'! तहसीलदार और पुलिस की टीमें तैयार, अब सीधे होगी जेल देखिए सूची......


हरदोई। क्या आपके पड़ोस वाला स्कूल असली है या सिर्फ 'जुगाड़' पर चल रहा है? सावधान हो जाइए! हरदोई जिला प्रशासन ने जिले के 'शिक्षा के सौदागरों' के खिलाफ सर्जिकल स्ट्राइक की तैयारी कर ली है। बिना मान्यता के दुकान सजाए बैठे संचालकों पर अब ताला लगने वाला है। प्रशासन ने जिले को 5 बड़े ज़ोन (सदर, बिलग्राम, सण्डीला, शाहाबाद और सवायजपुर) में बांटकर भारी-भरकम जांच कमेटियां तैनात कर दी हैं। अब तहसीलदार और पुलिस वाले मिलकर स्कूलों का कच्चा चिट्ठा खोलेंगे।



आदेश साफ है—सिर्फ नोटिस नहीं मिलेगा अवैध स्कूल चलाने वालों के खिलाफ FIR दर्ज होगी और उन्हें जेल की हवा भी खानी पड़ सकती है। जांच टीम को निर्देश दिए गए हैं कि जैसे ही फर्जीवाड़ा मिले, स्कूल के गेट पर सरकारी सील ठोक दी जाए। न क्लास चलेगी, न 'दुकान' खुलेगी।कई स्कूल मान्यता कक्षा 5 की लेते हैं और चला 10वीं तक रहे हैं। प्रशासन ने चुन-चुनकर ऐसी 'अवैध' कक्षाओं को बंद करने का फरमान सुनाया है।इस बार सिर्फ शिक्षा विभाग नहीं, बल्कि पुलिस विभाग भी फुल एक्शन मोड में है। यानी भागने का कोई रास्ता नहीं!आदेश के बाहर आते ही जिले के फर्जी स्कूल संचालकों ने अपने बोर्ड छुपाने और कागज़ात जुगाड़ने की जुगत शुरू कर दी है।अभिभावक ध्यान दें!अगर आप अपने बच्चे का भविष्य किसी 'बिना मान्यता वाले' स्कूल के भरोसे छोड़ रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए चेतावनी है। प्रशासन की इस कार्रवाई से ऐसे स्कूलों का बोरिया-बिस्तर कभी भी गोल हो सकता है।


#LatestUpdates #UPGovernment #YogiAdityanath #PublicAwareness #ViralNews #JusticeForStudents

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

About Us