Type Here to Get Search Results !

मेरा युवा भारत शाहजहांपुर द्वारा आयोजित पांच दिवसीय अनुभवात्मक शिक्षण कार्यक्रम का समापन ,युवाओं ने सीखी पीडीएस व जनसमस्या निस्तारण की जमीनी समझ

India100news 0

 मेरा युवा भारत शाहजहांपुर द्वारा आयोजित पांच दिवसीय अनुभवात्मक शिक्षण कार्यक्रम का समापन ,युवाओं ने सीखी पीडीएस व जनसमस्या निस्तारण की जमीनी समझ


शाहजहांपुर।मेरा युवा भारत (MY Bharat), शाहजहांपुर द्वारा युवाओं के कौशल विकास एवं व्यावहारिक ज्ञान को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित पांच दिवसीय अनुभवात्मक शिक्षण कार्यक्रम का आज सफलतापूर्वक समापन हो गया। यह कार्यक्रम युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के तत्वावधान में संचालित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागी युवाओं को जिला पूर्ति विभाग के सहयोग से सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) की कार्यप्रणाली का गहन एवं व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया गया। प्रतिभागियों ने न केवल राशन कार्ड से संबंधित प्रक्रियाओं जैसे नए कार्ड बनवाना, संशोधन व सत्यापन को समझा, बल्कि जनसमस्याओं को सुनकर उनके निस्तारण की वास्तविक प्रक्रिया का भी अनुभव प्राप्त किया।

समापन से पूर्व वॉलिंटियर्स को राशन कोटे पर ले जाकर राशन वितरण प्रणाली का प्रत्यक्ष अवलोकन कराया गया, जिससे उन्हें जमीनी स्तर पर कार्यप्रणाली को करीब से समझने का अवसर मिला। इस अनुभव ने युवाओं को शासन-प्रशासन की कार्यशैली और जनसेवा की जिम्मेदारियों से परिचित कराया।

उप निदेशक माय भारत, माहे आलम ने कहा कि इस प्रकार के अनुभवात्मक कार्यक्रम युवाओं को सिर्फ सैद्धांतिक नहीं, बल्कि व्यावहारिक ज्ञान भी प्रदान करते हैं, जिससे वे भविष्य में सुशासन एवं समाज सेवा में प्रभावी भूमिका निभा सकें।

कार्यक्रम में अंकिता वर्मा, विकास कोली, कुमारी वैष्णवी, दिव्यांशी मिश्रा एवं शगुन सक्सेना ने प्रतिभाग किया।

 प्रशिक्षण कार्यक्रम में लेखाकार सोनम सचान, तथा मानवता वेलफेयर सोसायटी के संस्थापक अमित श्रीवास्तव का विशेष सहयोग रहा।


उपनिदेशक माहे आलम ने कहा कि यह पहल युवाओं को सरकारी योजनाओं की जानकारी देने के साथ-साथ उन्हें एक जिम्मेदार एवं जागरूक नागरिक बनने की दिशा में प्रेरित कर रही है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

About Us