Type Here to Get Search Results !

भाजपा सांसद के पूरे परिवार को बम से उड़ाने की धमकी देने वाले #नीटू #सिंह उर्फ बमबाज के खिलाफ पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

India100news 0

 #भाजपा सांसद के पूरे परिवार को बम से उड़ाने की धमकी देने वाले #नीटू #सिंह उर्फ बमबाज के खिलाफ पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा


#एससी/एसटी एक्ट और हत्या के प्रयास सहित कई गंभीर धाराओं में पुलिस ने दर्ज किया केस


#सांसद को गरियाने वाले नीटू सिंह को पकड़ने के लिए पुलिस ने बनाईं टीमें


#शाहजहांपुर के भाजपा सांसद अरुण कुमार सागर के बेटे अंकित सागर की तहरीर पर चौक कोतवाली पुलिस ने राघवेंद्र सिंह उर्फ नीटू सिंह के खिलाफ हत्या के प्रयास व एससी/एसटी एक्ट समेत अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।



#सांसद के बेटे ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी ही कालोनी में रहने वाले नीटू सिंह दबंग किस्म का व्यक्ति है। नीटू सिंह ने उनके ऊपर जान से मारने की नियत से नाजायज असलाह से फायर कर दिया और उन्हें जाती सूचक गालियां दीं । सिर्फ इतना ही नहीं सांसद पुत्र ने पुलिस को बताया कि दबंग नीटू सिंह ने सांसद के पूरे परिवार को बम से उड़ाने की भी धमकी दी है। तहरीर के आधार पर चौक पुलिस ने नीटू बमबाज के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।


#चौक कोतवाली के प्रभारी अश्वनी कुमार सिंह ने बताया कि साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। साथ ही आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम दबिश दे रही है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

About Us