Type Here to Get Search Results !

मतदान केंद्रों का डीएम-एसपी ने किया निरीक्षण, व्यवस्थाएं परखी**

India100news 0

 **मतदान केंद्रों का डीएम-एसपी ने किया निरीक्षण, व्यवस्थाएं परखी**


शाहजहांपुर। नगर पंचायत कटरा के अध्यक्ष पद के लिए हो रहे उप निर्वाचन के दौरान मंगलवार को जिला निर्वाचन अधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह और पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित ने मंगलवार को विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया।


निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने मतदान प्रक्रिया को सुचारू और व्यवस्थित पाया। जिलाधिकारी ने मतदान केंद्रों पर पहुंचकर व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि चुनाव निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराया जाए। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था, मतदाताओं की सुविधा, पेयजल, छाया सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं को दुरुस्त रखने के निर्देश दिए, ताकि मतदान के दौरान किसी को असुविधा न हो। उन्होंने कहा कि सभी व्यवस्थाएं समय रहते पूर्ण कर ली जाएं और निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाए। साथ ही मतदान केंद्रों पर आवश्यक सुविधाओं की उपलब्धता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) रजनीश कुमार मिश्र सहित अन्य संबंधित अधिकारी भी मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

About Us