फर्जी फेसबुक राजनीति का चेहरा बेनकाब, अजय गुप्ता और अपूर्वा पर गंभीर आरोप
नवोदित नेता शोशल मीडिया के जरिए विधायक बनने का देख रहे हैं ख्वाब जमीनी हकीकत से कोसो दूर
शाहजहांपुर जनपद के जलालाबाद क्षेत्र में सोशल मीडिया के जरिए सस्ती राजनीति करने का मामला सामने आया है। संपूर्ण समाधान दिवस में दिए गए प्रार्थना पत्र में पीड़ित ने आरोप लगाया है कि अजय गुप्ता और विधायक बनने का ख्वाब देख रहीं अपूर्वा ठाकुर के समर्थकों द्वारा उसे लगातार निशाना बनाया जा रहा है।प्रार्थी का कहना है कि उसकी फोटो लगाकर फर्जी फेसबुक आईडी बनाई गई, जिससे अभद्र पोस्ट डाली गईं और उसे बदनाम करने की कोशिश की गई। इतना ही नहीं, अपूर्वा ठाकुर और उनके समर्थकों द्वारा फोन व सोशल मीडिया पर गाली-गलौज कर मानसिक उत्पीड़न भी किया गया।
क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि जनता की सेवा छोड़ कुछ लोग फेसबुक और झूठी बयानबाजी के सहारे राजनीति चमकाने में लगे हैं। सोशल मीडिया पर विधायक बनने के सपने देखने वाले ऐसे चेहरों की सच्चाई अब सामने आने लगी है।प्रार्थी ने प्रशासन से मांग की है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि गलत राजनीति और बदनाम करने की साजिश पर रोक लग सके।

