🚨 बेटी पैदा होने की सज़ा…बहू को घर से निकाला! 🚨
#हरदोई के शाहाबाद क्षेत्र से एक बेहद चिंताजनक और समाज को आईना दिखाने वाली घटना सामने आई है। 25 वर्षीय शैलजा गुप्ता ने अपने पति और ससुराल पक्ष के 6 लोगों पर गंभीर आरोप लगाते हुए थाने में प्रार्थना पत्र दिया है।
पीड़िता के अनुसार, लगभग 5 वर्ष पहले उसकी शादी नवीन चंद्र गुप्ता से हुई थी। पहली संतान बेटी होने पर ही ससुराल पक्ष नाराज़ रहने लगा और दूसरी बेटी के जन्म के बाद हालात और बिगड़ गए। आरोप है कि आए दिन मारपीट, गाली-गलौज, मानसिक उत्पीड़न और भोजन तक में कमी कर प्रताड़ित किया जाता रहा।
कई बार दोनों परिवारों के बीच समझौते भी हुए, लेकिन हालात नहीं बदले। 10 अप्रैल 2026 को पीड़िता के साथ गंभीर मारपीट की गई, जिसका इलाज उसके मायके पक्ष ने कराया और जांच में चोटों के निशान भी सामने आए। इसके बावजूद सामाजिक दबाव में वह फिर ससुराल लौटी, लेकिन 2 मई को एक बार फिर उसके साथ मारपीट की गई।
स्थिति इतनी बिगड़ गई कि पीड़िता को 1090 पर कॉल करनी पड़ी। पुलिस के हस्तक्षेप के बाद उसे बिना किसी सामान और जेवर के, सिर्फ पहने हुए कपड़ों में मायके भेज दिया गया।
👉 5 मई 2026 को पीड़िता अपने परिवार के साथ कोतवाली शाहाबाद पहुंची और प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार राय को पूरी आपबीती सुनाते हुए पति सहित 6 लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।
💔 यह घटना सिर्फ एक परिवार की नहीं, बल्कि उस सोच पर सवाल है जहां बेटियों के जन्म पर आज भी भेदभाव किया जाता है।
⚖️ अब समय है—ऐसी सोच और ऐसे अपराधों के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो!
#Hardoi #Shahabad #JusticeForWomen #StopDomesticViolence #BetiBachao #WomenSafety #UPNews #ViralPost #SpeakUp #SwaraginiNews
