*__________जिला अधिकारी महोदय के समक्ष पीड़ित ने पहुंचकर 30 हजार रुपये पैमाइश के नाम पर लिए जाने का कानूनगो के ऊपर लगाया था आरोप*
लगातार प्रकाशित खबरो पर हुआ बड़ा एक्शन एसडीएम राजीव निगम निघासन की मौजूदगी में कानूनगो देशराज वर्मा के द्वारा पीड़ित को लौटाए गए 30 हजार रुपये
डीएम के पास न्याय की गुहार लगाने पर पीड़ित को मिला न्याय
*पूरी खबर विस्तार से _____:*
*तहसील निघासन :* क्षेत्र के अंतर्गत पीड़ित विजयपाल मौर्य पुत्र चूर्णामडि निवासी ग्राम बगलहा तकिया के द्वारा दिनांक 27/04/2026 को जिलाधिकारी महोदय के पास प्रार्थना पत्र प्रस्तुत कर न्याय की गुहार लगाई गई प्रार्थना पत्र जरिये पीड़ित के द्वारा अवगत कराया गया कि कुरा बटवारा सही ढंग से न किए जाने के एवज में क्षेत्रीय कानूनगो के द्वारा पीड़ित से 30 हजार रुपए की घूस ले ली गई जिसके बावजूद भी पीड़ित के खेत की सुचारू रूप से नहीं की गई पैमाईश मामला जिलाधिकारी तक पहुंचाने के बाद जिलाधिकारी ने दिए जांच के आदेश जिसमें पैमाईश हेतु टीम का गठन किया गया मौके पर पहुंची टीम के द्वारा की गई पैमाइश में पीड़ित का लगभग डेढ बीघा से ज्यादा खेत बढा मौके पर पहुंची राजस्व टीम व पुलिस के द्वारा पीड़ित के खेत में पिलर लगवा कर चौहद्दी सुरक्षित की गयी कानूनगो देशराज वर्मा के द्वारा पीड़ित से ली गयी ₹30000 की रिश्वत की खबर लगातार चैनल,INDIA100news द्वारा प्रमुखता से प्रकाशित किए जाने पर आज दिनांक 05/05/2026 को एसडीएम निघासन की मौजूदगी में कानूनगो देशराज वर्मा के द्वारा पीड़ित से रिश्वत के तौर पर लिए गए 30 हजार रुपये वापस दिए गए पैसा पाकर पीड़ित किसान का खिला चेहरा मौके पर पहुंची न्यूज़ चैनल की टीम के द्वारा एसडीएम निघासन से हर पहलू पर जानकारी करने की कोशिश की गई मगर वही उपरोक्त प्रकरण के मामले में एसडीएम निघासन की भी भूमिका संदिग्ध पाई गई सबसे बड़ा सवाल आखिरकार घूसखोर कानूनगो से पीड़ित को क्यों करवा दिए पैसे वापस क्या सिर्फ पैसे वापस करा कर ही भ्रष्ट कानूनगो को दे दिया जाएगा अभयदान या फिर एसडीएम निघासन के द्वारा कानूनगो के ऊपर की जाएगी कठोर संवैधानिक करवाई मीडिया के कई तीखे सवालों का जवाब नहीं दे पाए एसडीएम निघासन सवालों से बचने के लिए जवाब देने से किया माना घूसखोर कानूनगो को बचाने में जुटे एसडीएम निघासन पूरा मामला बहुत ही जल्द पहुंचेगी जिलाधिकारी कार्यालय तक पीड़ित जल्द ही घूसखोर कानूनगो के खिलाफ कर सकता है कार्यवाही की मांग
*पीड़ित पर दबाव बनाने को लेकर पैसे की लिखित देने के बाबत में एसडीएम निघासन कानूनगो का पीडित पर दबाव बनाते वीडियो हुआ वायरल*
