12 हजार की रिश्वत लेते डीएफओ नार्थ खीरी का बाबू गिरफ्तार, एंटी करप्शन टीम ने दबोचा
लखीमपुर खीरी में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई सामने आई है। डीएफओ नार्थ खीरी कार्यालय में तैनात बाबू विक्रांत नेगी को 12 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया है। कार्रवाई लखनऊ एंटी करप्शन टीम द्वारा की गई।
जानकारी के अनुसार, आरोपी बाबू विक्रांत नेगी निवासी फॉरेस्ट कॉलोनी डीसी रोड लखीमपुर ने वनकर्मी इंदल सिंह से तबादला कराने के नाम पर 12 हजार रुपये की मांग की थी। बताया जा रहा है कि इंदल सिंह अपना तबादला दुधवा नेशनल पार्क से महेशपुर पोस्टिंग पर कराना चाहता था, जिसके लिए उसने डीएफओ नार्थ कार्यालय में आवेदन भी किया था।
एंटी करप्शन टीम ने शिकायत मिलने के बाद जाल बिछाया और बिलोवी हाल के पास रिश्वत लेते समय आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। घटना के बाद वन विभाग में हड़कंप मच गया है।
वहीं मामले में डीएफओ नार्थ कीर्ति चौधरी का कहना है कि ट्रांसफर संबंधी एप्लीकेशन उनके सामने नहीं आई थी। फिलहाल एंटी करप्शन टीम आरोपी से पूछताछ कर आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।
Tag:
#ब्रेकिंग_न्यूज #लखीमपुर_खीरी #एंटी_करप्शन #रिश्वतखोरी #वन_विभाग #DFONorth #विक्रांत_नेगी #UPNews

