किड ज़ोन इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी दीपावली, नृत्य और उपहार पाकर खिल उठे बच्चों के चेहरे

0 India100news

🪔 किड ज़ोन इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी दीपावली, नृत्य और उपहार पाकर खिल उठे बच्चों के चेहरे


शाहजहांपुर। लोदीपुर स्थित किड ज़ोन इंटरनेशनल स्कूल में बुधवार को दीपावली का पर्व बड़े ही हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया। इस दौरान विद्यालय को आकर्षक ढंग से सजाया गया और रंग-बिरंगी पारंपरिक वेशभूषा में सजे बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों में उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।


नन्हे-मुन्ने बच्चों ने मनमोहक नृत्य प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया। बच्चों ने संगीत, मस्ती और आकर्षक सेल्फी स्टैंड पर तस्वीरें खिंचवाकर दीपावली का आनंद उठाया।


विद्यालय की डायरेक्टर साक्षी रस्तोगी ने सभी को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए बच्चों को सुरक्षित एवं पर्यावरण के अनुकूल त्योहार मनाने का संदेश दिया। इस अवसर पर उन्होंने बच्चों को उपहार भी वितरित किए। वहीं प्रधानाचार्या मंतशा सिद्दीकी ने कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों को भारतीय संस्कृति और परंपराओं से जोड़ने का माध्यम हैं।


कार्यक्रम को सफल बनाने में शिक्षिकाओं उज़मा खान, शाज़िया खान, नैन्सी मिश्रा एवं लक्ष्मी मिश्रा का विशेष योगदान रहा।


🎉 नृत्य, संगीत, खुशियों और उपहारों के बीच विद्यालय में दीपावली उत्सव यादगार बन गया।


#Shahjahanpur #KidZoneInternationalSchool #DiwaliCelebration #SchoolCelebration #Deepawali

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

About Us

Developers. Simple and elegant themes for making it more comfortable