संदिग्ध परिस्थितियों में 16 वर्षीय किशोरी की मौत, डॉ. के पी गुप्ता ने परिजनों से की मुलाकात
शाहजहांपुर। जलालाबाद (परशुरामपुरी) थाना क्षेत्र के ग्राम कूरा वंडा में 16 वर्षीय किशोरी की संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु के बाद डॉ. के पी गुप्ता अपनी टीम के साथ शोकाकुल परिवार के घर पहुंचे। उन्होंने परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी और इस दुख की घड़ी में अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।
इस दौरान उन्होंने दिवंगत किशोरी की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिवार को दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की।
ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें एवं अपने श्रीचरणों में स्थान दें।
#Shahjahanpur #Jalalabad #Condolences #MahendraChawla