दीपोत्सव में देशभर की लोक संस्कृतियों का दिखेगा संगम, 16 जिलों के कलाकार बिखेरेंगे रंग

0 India100news

 दीपोत्सव में देशभर की लोक संस्कृतियों का दिखेगा संगम, 16 जिलों के कलाकार बिखेरेंगे रंग



अयोध्या। 

दीपोत्सव-2026 में रामनगरी लोकनृत्यों और पारंपरिक कलाओं के रंगों से सराबोर होगी। उत्तर प्रदेश के 16 जिलों सहित देश के विभिन्न राज्यों के कलाकार अपनी लोक विधाओं की प्रस्तुति देंगे। मथुरा का मयूर नृत्य, प्रयागराज का ढेढ़िया, बांदा का पाई डंडा, सोनभद्र का करमा, झारखंड का पुरुलिया छऊ, राजस्थान का घूमर और बिहार की झिझिया प्रमुख आकर्षण होंगे। इसके अलावा गुजरात का तलवार रास, आंध्र प्रदेश का बोनालू और पश्चिम बंगाल का श्री खोल भी दर्शकों को आकर्षित करेगा।

दीपोत्सव की शोभायात्रा में भी लोक कलाकार अपनी प्रस्तुतियों से चार चांद लगाएंगे। संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने कहा कि दीपोत्सव के माध्यम से भारतीय लोक संस्कृति और परंपराओं का संदेश दुनिया तक पहुंचेगा। आयोजन का उद्देश्य लोककलाओं को प्रोत्साहन देने के साथ नई पीढ़ी को सांस्कृतिक विरासत से जोड़ना है।

#follower #nonfollowers #Deepotsav #ayodhya

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

About Us

Developers. Simple and elegant themes for making it more comfortable