🌸 भजनों की धुन पर झूमे श्रद्धालु, अरोड़ा परिवार ने पुष्पवर्षा कर किया प्रभातफेरी का भव्य स्वागत 🌸
शाहजहांपुर। श्रीकृष्ण मंदिर कृष्णानगर की प्रभातफेरी का बुधवार को दुर्गा होटल (ट्रीट रेस्टोरेंट) में राखी अरोड़ा एवं पूरन अरोड़ा के परिवार ने भव्य स्वागत किया। राधारानी और लड्डू गोपाल के विग्रहों को गाजे-बाजे और भजन-कीर्तन के साथ मंदिर से होटल परिसर तक लाया गया। यहां पुष्पवर्षा और पूजन-अर्चन के बाद श्री राधानाम संकीर्तन मंडल की संगत ने सुंदर भजनों की प्रस्तुति देकर माहौल भक्तिमय बना दिया।
हरीश बजाज, अनिल कक्कड़, गौरव कुमार, गौरव अरोड़ा, मोहन लाल अरोड़ा, मनमोहन अरोड़ा, देवेंद्र खुराना और अंकित सचदेव ने राधारानी और भगवान श्रीकृष्ण के भजनों से श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। "मोहन से दिल क्यों लगाया है, ये मैं जानूं या वो जाने" सहित अनेक भजनों पर महिला-पुरुष श्रद्धालु जमकर झूमे और नृत्य किया।
कार्यक्रम में फूलों की होली खेली गई तथा माखन चोरी की लीला के भाव के साथ मटकी से टॉफियां निकालकर भक्तों को वितरित की गईं। अंत में आरती के बाद सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भोजन प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान साक्षी गुप्ता के जन्मदिन पर शुभकामनाएं भी दी गईं। मंदिर कमेटी की ओर से अरोड़ा परिवार को स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया।
मीडिया प्रभारी दीप गुप्ता एडवोकेट ने बताया कि गुरुवार को डॉ. सिम्मी एवं हरीश सचदेव अपने परिजनों के साथ श्रीकृष्ण मंदिर कृष्णानगर में प्रभातफेरी का स्वागत करेंगे।
इस अवसर पर मंदिर कमेटी के पदाधिकारी, अरोड़ा परिवार के सदस्य, ट्रीट रेस्टोरेंट का स्टाफ और बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
#Shahjahanpur #PrabhatPheri #RadhaKrishna #BhajanKirtan #RadheRadhe