बस्ती। थाना मुण्डेरवा पुलिस ने जुआ खेलते हुए 4 लोगों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से ₹1,710 नकद और 52 ताश के पत्ते बरामद किए है

0 India100news

 

बस्ती। थाना मुण्डेरवा पुलिस ने जुआ खेलते हुए 4 लोगों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से ₹1,710 नकद और 52 ताश के पत्ते बरामद किए हैं।


पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम परसवा के उत्तर दिशा में आम के बागीचे में हार-जीत की बाजी लगाकर जुआ खेला जा रहा है। सूचना पर पुलिस ने 3 नवंबर को मौके पर छापा मारा और चारों को पकड़ लिया।


गिरफ्तार अभियुक्त:

1. धीरज कुमार - निवासी धौरहरा गोचना 2. पंकज गुप्ता - निवासी थवईपार 3. विक्रम तिवारी - निवासी परसवा 4. दीपक कुमार - निवासी तेनुवारी सोयम 

बरामद रकम में ₹260 फड़ से और ₹1,450 जामा तलाशी से मिले हैं। पुलिस ने सार्वजनिक जुआ अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।


यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देश पर, थानाध्यक्ष विश्वमोहन राय के नेतृत्व में की गई।

#UPPolice #fypシ #fypシ゚ #facebookviral #facebookpost #family #facebookreels #nonfollowers #highlightseveryone #highlight #highlightsシ゚

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

About Us

Developers. Simple and elegant themes for making it more comfortable