राजनीति के माध्यम से जनसेवा का नया संकल्प: शाहजहांपुर की प्रमुख समाज सेवी वंदना गौतम कांग्रेस में शामिल

India100news
0

 राजनीति के माध्यम से जनसेवा का नया संकल्प: शाहजहांपुर की प्रमुख समाज सेवी वंदना गौतम कांग्रेस में शामिल


 * राष्ट्रीय स्तर पर शाहजहांपुर का मान बढ़ाया: केंद्रीय कार्यालय में ग्रहण की प्राथमिक सदस्यता

  काग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अनुसूचित जाति अनुसूचित जनजाति विभाग के अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश प्रभारी राजेंद्रपाल गौतम ने बुके एवं प्रमाण पत्र देकर किया भव्य स्वागत

 * समाज सेवा से अब जन-जन के अधिकारों की लड़ाई लड़ने का लिया संकल्प

शाहजहांपुर / नई दिल्ली:

समाज सेवा के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाने वाली शाहजहांपुर की जानी-मानी समाज सेवी वंदना गौतम ने जनहित और सामाजिक न्याय की दिशा में एक नया और महत्वपूर्ण कदम बढ़ाया है। उन्होंने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के केंद्रीय कार्यालय पहुंचकर पार्टी की प्राथमिक सदस्यता ग्रहण कर ली।

इस गरिमामय कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राजेंद्र गौतम एस सी एस टी उत्तर प्रदेश प्रभारी ने उन्हें विधिवत पार्टी की सदस्यता दिलाई। वरिष्ठ नेता ने वंदना गौतम का फूलों का बुके भेंट कर गर्मजोशी से स्वागत किया तथा उन्हें पार्टी की सदस्यता का आधिकारिक प्रमाण पत्र सौंपा।

"निस्वार्थ सेवा को मिलेगा राजनीतिक मंच"

वंदना गौतम पिछले लंबे समय से शाहजहांपुर और आसपास के क्षेत्रों में जनहित के मुद्दों, महिला सशक्तिकरण और वंचित वर्ग के अधिकारों के लिए प्रयासरत रही हैं। उनके इस राजनीतिक कदम को लेकर स्थानीय नागरिकों और समर्थकों में भारी उत्साह है। समाजशास्त्रियों और वरिष्ठ नागरिकों का मानना है कि जब निस्वार्थ भाव से काम करने वाले समाजसेवी राजनीति में कदम रखते हैं, तो इससे लोकतंत्र मजबूत होता है और विकास की नीतियां सीधे धरातल पर पहुंचती हैं।

वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने व्यक्त की खुशी

कांग्रेस में

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top