चले थे घर बसाने, पहुंच गए थाने* *शाहजहाँपुर/निगोही।* मोहब्बत में घर बसाने का सपना देख रहे एक युवक का सपना थाने में आकर टूट गया

India100news
0

 *चले थे घर बसाने, पहुंच गए थाने*


*शाहजहाँपुर/निगोही।* मोहब्बत में घर बसाने का सपना देख रहे एक युवक का सपना थाने में आकर टूट गया। युवती के पिता की तहरीर पर निगोही पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।



मामला थाना निगोही क्षेत्र के ग्राम अरेली इस्माइलपुर का है। बताया जा रहा है कि गांव निवासी एक व्यक्ति ने 18 सितंबर को थाने में तहरीर देकर बताया था कि उसकी 20 वर्षीय पुत्री को गांव राघौपुर सिकन्दरपुर निवासी विवेक पुत्र विक्रम सिंह बहला फुसलाकर भगा ले गया है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा अपराध संख्या 426/26 पंजीकृत कर मामले की जांच शुरू कर दी।


मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक शाहजहाँपुर के निर्देश पर वांछित की तलाश शुरू हुई। आज मंगलवार को निगोही पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी अपने गांव के बाहर ईंट भट्टे के पास खड़ा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने घेराबंदी कर उसे सुबह 11:25 बजे धर दबोचा।


पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्यवाही कर उसे माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।


पुलिस की इस त्वरित कार्यवाही की क्षेत्र में सराहना हो रही है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top