*विधायक पल्लवी पटेल का हर्रैया में आगमन कल, तैयारियां पूरी*
*हर्रैया, बस्ती*- अपना दल कमेरा वादी पार्टी व सिराथू विधायक पल्लवी पटेल का शुक्रवार को हर्रैया के रामकृपा योग पीठ जिवधरपुर में आगमन को लेकर तैयारियां पूरी हो गई है। कार्यकर्ता अपने विधायक का स्वागत के लिए पूरी रूपरेखा तैयार कर लिया है। वहीं पार्टी के जिला अध्यक्ष राम भवन पटेल ने गुरुवार को विधायक पल्लवी पटेल जगह-जगह स्वागत व कार्यक्रम स्थल के लिए कार्यकर्ताओं को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी है। कार्यक्रम को लेकर कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह दिखाई दे रहा है। जिला अध्यक्ष रामभवन पटेल ने बताया कि विधायक पल्लवी पटेल के आगमन को लेकर कार्यकर्ताओं में काफी उत्साहित है। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को सुबह 10:00 बजे अयोध्या बॉर्डर पर लोलपुर पास विधायक पल्लवी पटेल का सैकड़ो कार्यकर्ताओं के साथ फूल मालाओं से भव्य स्वागत अभिनन्दन किया जाएगा। इसके बाद वहां से मखौड़ा, परशुरामपुर, गोपिनाथपुर श्रंगृनारी होते हुए खम्हरिया चौराहे पर पहुंचेगी। खम्हरिया चौराहे पर सरदार वल्लभ भाई पटेल के प्रतिभा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित करेंगी। इसके बाद वहां से होते हुए सीधे कार्यक्रम स्थल पहुंचेंगी। जहां विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करेंगे। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ता पूरे तन मन धन से जुट गए हैं।


