Type Here to Get Search Results !

देवा रावत के आश्वासन पर अरविंद कुमार कनौजिया बने बहुजन आर्मी पत्रकार संघ के प्रदेश अध्यक्ष, धर्मेंद्र कुमार दिवाकर को प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी

0

 देवा रावत के आश्वासन पर अरविंद कुमार कनौजिया बने बहुजन आर्मी पत्रकार संघ के प्रदेश अध्यक्ष, धर्मेंद्र कुमार दिवाकर को प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी



प्रदेश अध्यक्ष रोहित कनौजिया व प्रदेश उपाध्यक्ष मोहित कुमार जाटव व जिलाध्यक्ष अजीत कुमार जाटव की मौजूदगी में पत्रकारों के हितों की रक्षा और उनकी समस्याओं को प्रमुखता से उठाने का लिया गया संकल्प


शाहजहांपुर। पत्रकारिता के क्षेत्र में पत्रकारों के अधिकारों, सम्मान और सुरक्षा से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाने की दिशा में 21 अक्टूबर 2026 को बहुजन आर्मी के प्रदेश अध्यक्ष रोहित कनौजिया के कार्यालय पर संगठन के प्रदेश एवं जिला पदाधिकारियों की मौजूदगी में महत्वपूर्ण नियुक्तियां की गईं। बहुजन आर्मी के राष्ट्रीय अध्यक्ष देवा रावत के आश्वासन के बाद उत्तर प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार यूनियन (पंजीकृत), शाहजहांपुर के जिला अध्यक्ष एवं परी एक्सप्रेस टाइम्स हिंदी दैनिक समाचार पत्र के संपादक अरविंद कुमार कनौजिया को बहुजन आर्मी पत्रकार संघ का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया। वहीं, उत्तर प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के जिला सचिव एवं परी एक्सप्रेस टाइम्स हिंदी दैनिक समाचार पत्र के उप संपादक धर्मेंद्र कुमार दिवाकर को प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई।


इसी क्रम में बहुजन आर्मी के पत्रकार संघ के जिलाध्यक्ष फूल सिंह के नेतृत्व में पत्रकार रोहित कुमार विश्वकर्मा को बहुजन आर्मी पत्रकार संघ का जिला उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया, जबकि बहुजन आर्मी के जिला अध्यक्ष अजीत कुमार जाटव ने शिवम वर्मा को संगठन का सदस्य नियुक्त किया। सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों से संगठन के उद्देश्यों के अनुरूप कार्य करने और पत्रकारों के हितों को प्राथमिकता देने की अपेक्षा जताई गई।


इस अवसर पर बहुजन आर्मी के राष्ट्रीय अध्यक्ष देव रावत, प्रदेश अध्यक्ष रोहित कनौजिया तथा संगठन के अन्य पदाधिकारियों ने आश्वासन दिया कि पत्रकारों के साथ होने वाले अन्याय, उत्पीड़न और पत्रकारिता के दौरान आने वाली समस्याओं के समाधान के लिए संगठन पूरी मजबूती से उनके साथ खड़ा रहेगा। उन्होंने कहा कि पत्रकार लोकतंत्र का महत्वपूर्ण स्तंभ हैं और उनके सम्मान एवं अधिकारों की रक्षा के लिए सामूहिक प्रयास किए जाएंगे।


पत्रकारों के हितों के लिए मिलकर करेंगे काम: अरविंद कुमार कनौजिया

नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष अरविंद कुमार कनौजिया ने कहा कि पत्रकारों के अधिकारों, सम्मान और सुरक्षा से जुड़े मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाना उनकी प्राथमिकता रहेगी। उन्होंने कहा कि पत्रकारिता के दौरान पत्रकारों को विभिन्न प्रकार की चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में उनकी समस्याओं को संबंधित अधिकारियों एवं जिम्मेदार मंचों तक पहुंचाने और जरूरत पड़ने पर उन्हें समाचारों के माध्यम से प्रमुखता से प्रकाशित कराने का प्रयास किया जाएगा।

उन्होंने यह भी कहा कि सामाजिक सरोकारों, जनहित के मुद्दों और समाज में व्याप्त समस्याओं को उजागर करने के लिए संगठनात्मक स्तर पर सकारात्मक पहल की जाएगी। बहुजन आर्मी पत्रकार संघ के माध्यम से पत्रकारों की आवाज को मजबूती देने और उनके हितों के लिए सहयोगात्मक भूमिका निभाने का प्रयास किया जाएगा।

संगठनात्मक जिम्मेदारियों के साथ पत्रकारिता के मूल्यों को प्राथमिकता

इस नियुक्ति को पत्रकारों के हितों के लिए एक अतिरिक्त संगठनात्मक जिम्मेदारी के रूप में देखा जा रहा है। अरविंद कुमार कनौजिया और धर्मेंद्र कुमार दिवाकर ने पत्रकारिता के मूल्यों, निष्पक्षता, जनहित तथा पत्रकारों के सम्मान को प्राथमिकता देते हुए कार्य करने की प्रतिबद्धता जताई।


कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य पत्रकारों की समस्याओं को साझा मंच प्रदान करना, उनके अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाना और आवश्यकता पड़ने पर संगठनात्मक सहयोग उपलब्ध कराना रहा। उपस्थित पदाधिकारियों ने उम्मीद जताई कि नवनियुक्त पदाधिकारी अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए पत्रकारों और समाज के हित में सकारात्मक भूमिका निभाएंगे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

About Us