# ग्राम पंचायत जलालाबाद,पिपरियादास में सरकारी धन का बंदरबांट का आरोप, झंडा वर्क और हैंडपंप रिबोर के नाम पर बार-बार बिल निकालने का दावा।
👉प्रधान और सचिव की मिलीभगत पर उठे सवाल, सरकारी धन के इस्तेमाल की जांच की मांग**
**सिंधौली।** ब्लॉक सिंधौली की ग्राम पंचायत जलालाबाद,पिपरियादास में झंडा वर्क और हैंडपंप रिबोर के नाम पर लगातार बिल निकाले जाने को लेकर सरकारी धन के दुरुपयोग के आरोप लगाए जा रहे हैं। आरोप है कि ग्राम प्रधान और पंचायत सचिव की मिलीभगत से इन मदों में बार-बार भुगतान निकाला जा रहा है। इससे पंचायत के खर्चों और विकास कार्यों की पारदर्शिता पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।
मामले में सवाल उठता है कि झंडा वर्क और हैंडपंप रिबोर के नाम पर निकाले जा रहे बिलों के सापेक्ष वास्तव में कितने काम कराए गए हैं और भुगतान की प्रक्रिया नियमों के अनुसार हुई है या नहीं। यदि बिना काम कराए या एक ही कार्य के नाम पर बार-बार भुगतान निकाला गया है, तो यह सरकारी धन के दुरुपयोग का गंभीर मामला हो सकता है।
👉अब जांच से खुलेगी भुगतान की हकीकत**
मामले की निष्पक्ष जांच कराकर संबंधित बिलों, भुगतान अभिलेखों, कार्यस्थल और हैंडपंप रिबोर के कार्यों का भौतिक सत्यापन कराया जाना जरूरी है। साथ ही जिम्मेदार अधिकारियों को यह स्पष्ट करना चाहिए कि सरकारी धन का इस्तेमाल निर्धारित कार्यों में हुआ या नहीं।
ग्रामीणों और शिकायतकर्ताओं की मांग है कि मामले की उच्चस्तरीय जांच कराई जाए।
#cdospn
#ddospn
#dprospn Shahjahanpur Cdo
