शासकीय दायित्वों का समर्पण भाव से निर्वहन करें अधिकारी – कलेक्टर अंकित अस्थाना
सिंगरौली। जिले के नवागत कलेक्टर अंकित अस्थाना ने पदभार ग्रहण करने के बाद अधिकारियों की परिचयात्मक बैठक लेकर विभिन्न विभागों के कार्यों, शासकीय योजनाओं की प्रगति और लंबित प्रकरणों की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करते हुए प्रत्येक पात्र हितग्राही को समय पर लाभ उपलब्ध कराया जाए।
कलेक्टर ने कहा कि आम नागरिकों की समस्याओं का त्वरित निराकरण और शासकीय सेवाओं का सुचारु संचालन प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने सीएम हेल्पलाइन में दर्ज शिकायतों की नियमित समीक्षा करने और लंबित शिकायतों का निर्धारित समय-सीमा में संतुष्टिपूर्ण निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि शिकायतों के निराकरण में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जानी चाहिए।
बैठक में कलेक्टर ने जनविश्वास शिविरों के माध्यम से आम नागरिकों को शासकीय योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ सुगमता से उपलब्ध कराने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि शिविरों का उद्देश्य नागरिकों को शासकीय कार्यालयों के अनावश्यक चक्कर लगाने से राहत देना और उनकी समस्याओं का मौके पर निराकरण करना है। जिन प्रकरणों का मौके पर निराकरण संभव न हो, उन्हें निर्धारित समय-सीमा में पूरा किया जाए।
कलेक्टर ने अधिकारियों को विभागीय समन्वय के साथ कार्य करने, लंबित प्रकरणों की नियमित समीक्षा करने तथा पारदर्शिता, संवेदनशीलता और जवाबदेही के साथ शासकीय दायित्वों का निर्वहन करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आम नागरिकों को समय पर सेवाएं उपलब्ध कराना और उनकी समस्याओं का प्रभावी समाधान सुनिश्चित करना प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है।
ये अधिकारी रहे उपस्थित
बैठक में जिला पंचायत सीईओ संघप्रिय, अपर कलेक्टर पी.एस. त्रिपाठी, एसडीएम देवसर शिशिर श्रीकृष्ण श्रीराम, संयुक्त कलेक्टर अमित सिंह बम्हरौलिया एवं प्रशांत त्रिपाठी, एसडीएम सिंगरौली सुरेश जाधव, एसडीएम चितरंगी देवेंद्र द्विवेदी, एसडीएम माड़ा नंदन तिवारी, नगर निगम आयुक्त सविता प्रधान, डिप्टी कलेक्टर सौरभ मिश्रा एवं धर्म प्रकाश मिश्रा सहित जिले के संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
