अल्हागंज पुलिस की कुंभकर्णी नींद और प्यार के फरेब में जिंदगी से खेलता आरोपी, न्याय की गुहार लगाती पीड़िता की चीख
शाहजहांपुर। अल्हागंज थाने की चारदीवारी के अंदर शायद इन दिनों कोई ऐसा जादुई सन्नाटा पसरा है, जो पुलिसवालों को हर फरियादी की चीख पर बहरा और हर गंभीर अपराध पर पूरी तरह अंधा बना देता है। शाहजहांपुर के अल्हागंज थाना क्षेत्र का यह मामला यह साबित करने के लिए काफी है कि खाकी के लिए न्याय अब एक कागजी औपचारिकता बनकर रह गया है, जबकि दबंग खुलेआम कानून की धज्जियां उड़ा रहे हैं।
एफआईआर और पीड़िता के मुताबिक, ग्राम भरथोली निवासी काजल वाल्मीकि पुत्री श्रीराम की जिंदगी को अल्हागंज निवासी टिंकू गुप्ता ने किसी भयानक सपने में बदल दिया है।
👉आरोपी टिंकू गुप्ता ने पीड़िता को प्रेम जाल में फंसाया और शादी का झांसा देकर लंबे समय तक शारीरिक संबंध बनाए।
👉पीड़िता के दो बार गर्भवती होने पर आरोपी ने धोखे से गर्भपात की गोलियां खिला दीं, जिससे उसकी तबीयत इतनी बिगड़ गई कि वह मरते-मरते बची।
👉जब पीड़िता ने 22 सितंबर को उससे किए गए वादे के मुताबिक शादी की बात याद दिलाई, तो आरोपी अपनी असलियत पर उतर आया। उसने जातिसूचक गालियां दीं और साफ कह दिया कि वह शादी नहीं करेगा, जो उखाड़ना हो उखाड़ लो।
अब जरा अल्लाहगंज पुलिस की महान और सुस्त कार्यशैली पर गौर फरमाइए। पीड़िता जब अपनी आत्मकथा जैसी दर्द भरी दास्तान लेकर थाने की देहरी पर पहुंची, तो खाकी ने ऐसा रुख अपनाया मानो कोई बहुत मामूली शिकायत लेकर आई हो।
वीडियो में रोते हुए पीड़िता साफ कह रही है कि न तो एसओ साहब कोई कार्रवाई कर रहे हैं और न ही जिला प्रशासन के कान पर जूं रेंग रही है। थाने के बाबू और नुमाइंदे हाथ पर हाथ धरकर बैठे हैं। पुलिस के इस ढुलमुल और संवेदनहीन रवैये को देखकर ऐसा लगता है कि महकमा किसी बड़ी अनहोनी यानी किसी की जान जाने का इंतजार कर रहा है, ताकि फाइल पर लीपापोती करने का बहाना मिल सके।
👉दर्द और बेबसी की हद पार कर चुकी पीड़िता ने वीडियो में दो-टूक चेतावनी दी है-:👇👇
अगर हमारी सुनवाई नहीं हुई और आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया गया, तो हम भूख-हड़ताल पर बैठ जाएंगे या फिर मुख्यमंत्री आवास के सामने जाकर आत्महत्या कर लेंगे लेकिन हमें न्याय चाहिए और हमारी शादी उसी जगह होनी चाहिए।
क्या शाहजहांपुर के आला अधिकारी अल्हागंज थाने की इस कुंभकर्णी नींद को तोड़ने की जहमत उठाएंगे? या फिर एक गरीब बेटी की चीख यूं ही थाने के फाइलों के गड्डरों में दबी रह जाएगी? महकमे की साख बचाने के लिए अब देखना यह होगा कि पुलिस कब तक आरोपी टिंकू गुप्ता को शिकंजे में कसती है या फिर पीड़िता को इंसाफ के लिए यूं ही दर-दर भटकना पड़ेगा।
DM Shahjahanpur UP Police शाहजहाँपुर पुलिस DGP Office, Lucknow, U.P. IPS Ajay Sahni Dig Range Bareilly MYogiAdityanath Chief Minister Office Uttar Pradesh Women Power Line 1090 Suresh Kumar Khanna Hariprakash Verma शरदवीर सिंह Sanjeev Gihar Arvind Tripathi अजीत मिश्रा
#Shahjahanpur #AllahganjPolice #UttarPradeshPolice #UPPolice #JusticeForKajal #BetiBachaoBetiPadhao #YogiAdityanath #WomenSafety #CrimeNews #NewsUpdate #InvestigationNeeded #ShameOnPolice #JusticeDelayed
