Type Here to Get Search Results !

फर्रुखाबाद में रावण दहन बैरिकेटिंग पार करने पर , पुलिस से थोड़ी बहुत नोकझोंक और लंबा जाम

0

 **🚨 : फर्रुखाबाद में रावण दहन बैरिकेटिंग पार करने पर , पुलिस से थोड़ी बहुत नोकझोंक और लंबा जाम! 🚨**



**स्थान:** फर्रुखाबाद


* फर्रुखाबाद के क्रिश्चियन इंटर कॉलेज मैदान में मंगलवार शाम साढ़े छह बजे रावण दहन से पहले आतिशबाजी चलाई जा रही थी।


* इसी दौरान कुछ लोग बैरिकेडिंग पार कर अंदर घुस गए।


* पुलिस ने जब उन्हें बाहर निकालने की कोशिश की तो लोगों की पुलिस से नोकझोंक और कहासुनी हो गई।


* करीब 15 मिनट तक यह स्थिति बनी रही, जिसके बाद पुलिस ने सभी को बाहर निकाल कर भीड़ हटा दी और किसी को अंदर नहीं आने दिया।


* रामलीला कमेटी के अध्यक्ष लालजी टंडन और उप मंत्री रचित अग्रवाल ने बताया कि पुलिस के सहयोग से कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। उन्होंने बताया कि जिन लोगों से विवाद हुआ, वे बाहरी थे और कमेटी के सदस्य नहीं थे।


* कमेटी के मुताबिक, कार्यक्रम में करीब एक लाख रुपए की आतिशबाजी जलाई गई। हालांकि, लोगों में चर्चा थी कि रावण, कुंभकर्ण और मेघनाथ के पुतलों में आतिशबाजी कम लगाई गई थी जिससे पुतले कम समय में ही जल कर गिर गए।


* रावण दहन के बाद शाम करीब 7:15 बजे बड़ी संख्या में लोगों के एक साथ सड़क पर आने से फतेहगढ़-फर्रुखाबाद मार्ग पर लंबा जाम लग गया। करीब एक घंटे तक यातायात प्रभावित रहा और ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी जाम खुलवाने में जुटे रहे।


#Farrukhabad #फर्रुखाबाद #FarrukhabadNews #RavanDahan #Dussehra #UPPolice #Fatehgarh #LocalNews #TrendingNews #TrafficJam #Aatishbazi #DussehraMela #रावण_दहन

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

About Us