Type Here to Get Search Results !

शिक्षक निर्वाचन को लेकर पुलिस अलर्ट, एसपी ने दिए सुरक्षा के सख्त निर्देश

0

 शिक्षक निर्वाचन को लेकर पुलिस अलर्ट, एसपी ने दिए सुरक्षा के सख्त निर्देश



संवेदनशील और अतिसंवेदनशील क्षेत्रों में बढ़ेगी निगरानी, अराजक तत्वों पर रहेगी नजर


शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेश विधान परिषद के बरेली-मुरादाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन-2026 को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन अलर्ट हो गया है। 23 अक्टूबर को होने वाले निर्वाचन के मद्देनजर बुधवार को पुलिस अधीक्षक ने रिजर्व पुलिस लाइन में पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ ब्रीफिंग कर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। एसपी ने संवेदनशील और अतिसंवेदनशील क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतने, नियमित गश्त करने और असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया में बाधा डालने की कोशिश करने वालों के खिलाफ तत्काल वैधानिक कार्रवाई की जाए।उन्होंने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को अनुशासन, संयम और निष्पक्षता के साथ जिम्मेदारी निभाने को कहा। साथ ही अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था की लगातार समीक्षा करने और किसी भी स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहने के निर्देश दिए। निर्वाचन को लेकर जनपद स्तर पर विभिन्न व्यवस्थाओं के लिए नोडल अधिकारी भी नामित किए गए हैं। पुलिस प्रशासन का उद्देश्य निर्वाचन प्रक्रिया को सुरक्षित माहौल में संपन्न कराना है। ब्रीफिंग में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, अपर पुलिस अधीक्षक नगर, सभी क्षेत्राधिकारी, थाना प्रभारी, प्रतिसार निरीक्षक समेत अन्य पुलिस अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे ।


UP Police शाहजहाँपुर पुलिस

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

About Us