Type Here to Get Search Results !

#पुवायां गन्ना समिति अध्यक्ष महेन्द्र पाल को भाजपा में मिली नई जिम्मेदारी, कोरी-कोली समाज ने किया भव्य स्वागत

0

 #पुवायां गन्ना समिति अध्यक्ष महेन्द्र पाल को भाजपा में मिली नई जिम्मेदारी, कोरी-कोली समाज ने किया भव्य स्वागत



शाहजहाँपुर।जनपद की राजनीति में पुवायां क्षेत्र का दबदबा एक बार फिर बढ़ गया है। अपनी साफ-सुथरी छवि, मिलनसार व्यक्तित्व और किसानों के मसीहा के रूप में पहचान बना चुके सहकारी गन्ना विकास समिति लि. पुवायां के अध्यक्ष महेन्द्र पाल पर भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने बड़ा भरोसा जताते हुए उन्हें भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा में बड़ी और महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। जैसे ही यह खबर क्षेत्र में फैली, उनके समर्थकों और शुभचिंतकों में खुशी की लहर दौड़ गई। बीते रविवार को शाहजहाँपुर के मोहल्ला सराय काइयां में कोरी-कोली समाज संगठन द्वारा एक विशाल और भव्य स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। समारोह स्थल पर ऐसा नजारा था जैसे कोई त्योहार हो। ढोल-नगाड़ों की थाप, फूल-मालाओं की बारिश और कार्यकर्ताओं के जयकारों से पूरा मोहल्ला गूंज उठा। कार्यकर्ताओं ने अपने चहेते नेता को फूल-माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया। इस ऐतिहासिक स्वागत से गदगद हुए महेन्द्र पाल ने हाथ जोड़कर सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है जो सबका साथ सबका विकास और सबका विश्वास के मूल मंत्र पर काम करती है। मोदी-योगी सरकार की नीतियां दलित,शोषित, वंचित और समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति के उत्थान के लिए समर्पित हैं। इस भव्य आयोजन में कोरी-कोली समाज संगठन के जिलाध्यक्ष राम अवतार शंखवार, भारतीय सेना से सेवानिवृत्त कैप्टन नन्हेंलाल शंखवार,रमेश शंकर,इंजीनियर संजय कुमार, ब्लॉक प्रमुख डॉ.ओमप्रकाश,प्रमोद कुमार,पूर्व सभासद संजय कुमार,दाताराम,विश्व प्रताप सिंह,सुरेन्द्र पाल,अवनीश कुमार सहित सैकड़ों की संख्या में गणमान्य लोग,समाजसेवी और भाजपा के दिग्गज कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Devesh Kumar 

Suraj Kumar 

Kajal Shankwar 

Kajal Verma 

Chandresh Gupta 

Anil Gupta 

Teetu Kaushal 

Nanhe Lal

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

About Us