हरदोई में गांधी जयंती पर होगा बड़ा धमाका, DM राहुल पांडेय ने अफसरों को दिया मिशन- 2 अक्टूबर बोले, पूरा हरदोई चमकना चाहिए, कहीं कचरा दिखा तो

India100news
0

 #हरदोई में गांधी जयंती पर होगा बड़ा धमाका, DM राहुल पांडेय ने अफसरों को दिया मिशन- 2 अक्टूबर बोले, पूरा हरदोई चमकना चाहिए, कहीं कचरा दिखा तो



#हरदोई 2 अक्टूबर को गांधी जयंती है और इस बार हरदोई में कुछ बड़ा होने वाला है।

इसको लेकर DM राहुल पांडेय ने मंगलवार को स्वामी विवेकानंद सभागार में सभी अफसरों की क्लास लगा दी। DM ने कहा - "कार्यक्रम ऐसा होना चाहिए कि लोग कहें - हां, ये है बापू का हरदोई।


#DM का प्लान - सिर्फ माला पहनाना नहीं, पूरा शहर चमकाना है बैठक में DM ने साफ कहा गांधी जयंती सिर्फ फोटो पर माला चढ़ाने का दिन नहीं है। ये स्वच्छता का दिन है।


#DM ने अफसरों को 4 बड़े टास्क दिए 


1. स्वच्छता का महाअभियान 2 अक्टूबर को पूरे जिले में झाड़ू चलेगी। सड़क, चौराहा, सरकारी दफ्तर, बस स्टैंड, अस्पताल - हर जगह सुबह से ही सफाई टीम उतरेगी। DM खुद सड़कों पर निकलकर चेकिंग करेंगे।


2. भव्यता और गरिमा कार्यक्रम फीका नहीं, भव्य होना चाहिए। स्कूलों में बच्चों के कार्यक्रम, दफ्तरों में गांधी जी के विचारों पर गोष्ठी, और शाम को स्वच्छता की शपथ।


3. टाइम से तैयारी DM ने कहा 2 अक्टूबर को भागदौड़ नहीं चाहिए। सारी तैयारी 1 तारीख तक पूरी हो जानी चाहिए। स्टेज, माइक, कुर्सी, सफाई - सब पहले से तैयार।


4. सब मिलकर काम करो ये सिर्फ नगर पालिका का काम नहीं है, सभी विभाग मिलकर काम करेंगे। कोई बहानेबाजी नहीं चलेगी।


#CDO से लेकर नगर मजिस्ट्रेट तक सबको मिला टास्क


#बैठक में CDO नेहा ब्याडवाल, नगर मजिस्ट्रेट संजय कुमार समेत सभी विभागों के अफसर मौजूद थे। सबको अपना-अपना इलाका चमकाने की जिम्मेदारी दी गई है।


#DM ने आखिर में मुस्कुराते हुए लेकिन सख्त लहजे में कहा 2 अक्टूबर को मैं खुद हरदोई की सड़कों पर निकलूंगा। अगर कहीं कूड़ा दिखा तो संबंधित अफसर की जिम्मेदारी तय होगी।

DM के इस ऐलान के बाद अफसरों में हड़कंप मच गया है और नगर पालिका ने झाड़ू-बुहारी तेज कर दी है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top