सरस्वती विद्या मंदिर के तीन पूर्व छात्र बने ग्राम पंचायत अधिकारी
विद्यालय का गौरव बढाया
प्रधानाचार्य सहित विधालय परिवार ने दी शुभकामनाएं
शाहजहांपुर (संजय मिश्रा) सरस्वती विद्या मन्दिर इण्टर कॉलेज, तिलहर, शाहजहांपुर के तीन पूर्व छात्रों ने ग्राम पंचायत अधिकारी के पद पर चयनित होकर विद्यालय एवं क्षेत्र का नाम रोशन किया है। चयनित पूर्व छात्रों ने मुख्यमंत्री के हाथों नियुक्ति पत्र प्राप्त किया।
विद्यालय के पूर्व छात्र मोहित पटेल निवासी ग्राम विलहरी, शिवम गंगवार निवासी ग्राम बरखेड़ा हवेली तथा मोहित सिंह निवासी मोहल्ला बारा पत्थर, तिलहर का ग्राम पंचायत अधिकारी के पद पर चयन हुआ है।
तीनों छात्रों की इस उपलब्धि पर विद्यालय परिवार ने उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. जितेन्द्र सिंह चौहान ने कहा कि छात्रों की सफलता विद्यालय के लिए गौरव का विषय है। उन्होंने तीनों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उम्मीद जताई कि वे अपने दायित्वों का ईमानदारी और निष्ठा से निर्वहन करेंगे।

