. https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-6143532855452692 दुमकापुर से पल्हरई मार्ग के दिन बहुरेंगे: विधायक के कड़े निर्देश के बाद 15 अक्टूबर से शुरू होगा पुनर्निर्माण

दुमकापुर से पल्हरई मार्ग के दिन बहुरेंगे: विधायक के कड़े निर्देश के बाद 15 अक्टूबर से शुरू होगा पुनर्निर्माण

India100news
0

 दुमकापुर से पल्हरई मार्ग के दिन बहुरेंगे: विधायक के कड़े निर्देश के बाद 15 अक्टूबर से शुरू होगा पुनर्निर्माण



जलालाबाद-संवाददाता।


क्षेत्र के ग्रामीणों के लिए राहत भरी खबर है। पिछले लंबे समय से बदहाली का दंश झेल रहे दुमकापुर से पल्हरई मार्ग के पुनर्निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। क्षेत्रीय विधायक हरीप्रकाश वर्मा के कड़े रुख के बाद लोक निर्माण विभाग (पीडब्लूडी) ने 15 अक्टूबर से सड़क मरम्मत का कार्य शुरू करने का आश्वासन दिया है।


बतादें कि दुमकापुर से पल्हरई को जोड़ने वाला लगभग दो किलोमीटर लंबा यह डामर रोड इन दिनों पूरी तरह जर्जर हो चुका है। सड़क पर जगह-जगह गहरे गड्ढे होने के कारण राहगीरों, स्कूली बच्चों और दोपहिया वाहन चालकों का निकलना दूभर हो गया है। हालिया बरसात ने स्थिति को और भी भयावह बना दिया था, जिससे ग्रामीणों में विभाग के प्रति भारी रोष था।


ग्रामीणों की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए विधायक हरीप्रकाश वर्मा ने पीडब्ल्यूडी के अवर अभियंता (जेई) सुमित सक्सेना के साथ बैठक की। विधायक ने दो टूक शब्दों में कहा कि टूटी सड़कों के कारण जनता को हो रही परेशानी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने निर्देशित किया कि दुमकापुर-पल्हरई मार्ग सहित क्षेत्र की सभी सूचीबद्ध खराब सड़कों पर 15 अक्टूबर से अनिवार्य रूप से कार्य शुरू हो जाना चाहिए।


विधायक के निर्देश पर पीडब्ल्यूडी जेई सुमित सक्सेना ने बताया कि विभाग ने क्षेत्र की खराब सड़कों को चिन्हित कर लिया है। उन्होंने आश्वासन दिया कि 15 अक्टूबर से मरम्मत और पुनर्निर्माण का कार्य युद्ध स्तर पर शुरू कर दिया जाएगा, जिसमें दुमकापुर से पल्हरई मार्ग को प्राथमिकता दी जाएगी।


विधायक के इस हस्तक्षेप से ग्रामीणों में खुशी की लहर है। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क बनने से न केवल आवागमन सुगम होगा, बल्कि क्षेत्र के विकास को भी गति मिलेगी।

#janmorcha #jalalabad #shahjahanpur #UPNews #dmshahjahanpur 

Hariprakash Verma

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)
10/related/default