*ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने गांव पंजोखरा साहिब में कबड्डी शुभारंभ किया और युवाओं को नशे से दूर रहने का आह्वान किया*
*खेल गतिविधियों के लिए ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने पंजोखरा साहिब ग्राम पंचायत को अपने स्वैच्छिक कोष से 2 लाख रुपए देने की घोषणा की*
*अम्बाला, 29 सितम्बर :-* हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री श्री अनिल विज ने कहा कि हरियाणा की धरती गीता के ज्ञान, मेहनतकश के किसान की, सीमा पर लड़ने वाले नौजवानों की, एशियन, ऑलम्पिक, कॉमनवैल्थ गेमों में मेडल लाने वाले नौजवान खिलाडिय़ों की धरती हैं।
श्री विज मंगलवार गांव पंजोखरा साहिब में आयोजित सातवीं कबड्डी प्रतियोगिता में बतौर मुख्यतिथि रिब्बन काटकर उद्घाटन किया। इस अवसर पर आयोजकों ने मुख्यअतिथि को स्मृति चिन्ह भेंटकर उनका अभिन्नदन किया। इस मौके पर मंत्री अनिल विज ने प्रतियोगिता की गतिविधियों के लिए 2 लाख रूपए देने की घोषणा की।
ऊर्जा मंत्री श्री अनिल विज ने यहां पर आयोजकों द्वारा आयोजित कबड्ड़ी प्रतियोगिता की सराहना करते हुए कहा कि पंजोखरा साहिब प्रतियोगिता से जुड़े नौजवानों को देखकर बहुत ही खुशी का एहसास हो रहा है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में सारे देश में नशे के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। हरियाणा में भी नशे के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। हरियाणा की धरती ऐतिहासिक धरती हैं। इस धरती पर खिलाडिय़ों के हाथ में बैट बल्ला, फुटबॉल, हॉकी होने चाहिए, ना की नशे की पुडिय़ा। नशा केवल युवक का जीवन खराब नहीं करता बल्कि उसके पूरे परिवार और घर की नींव को खराब कर देता हैं। ये एक ऐसा जहर है जिसने कई नौजवानों के जीवन को खराब कर दिया हैं।
ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी द्वारा नशा मुक्त यात्रा चलाई जा रही है। पंजाब व पाकिस्तान आदि राज्यों से नशे की जो खेप आती है, उस पर अंकुश लगाने के लिए समय-समय पर कार्रवाई भी की जा रही है। उन्होनें कहा कि जब वे गृह मंत्री थे, तो उन्होंने इसके लिए अलग से एक स्वतंत्र टीम गठित की हुई थी। इस गठित टीम द्वारा नशे पर अंकुश लगाने की कार्रवाई की गई। सबसे पहले नशा कहा से आता है उस पर कार्रवाई होनी चाहिए। नशे की गिरफत में जो युवा या अन्य है उसे इससे बाहर निकालने के लिए काम करना है, उसे समझाना हैं। नशा मुक्ति केन्द्रों के माध्यम से ऐसे युवाओं को ईलाज करवाकर उन्हें नशे से बाहर लाने का काम करना हैं।
