. https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-6143532855452692 India100news

कोई टाइटल नहीं

India100news
0

 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुस्करा का सीएमओ ने किया औचक निरीक्षण

लापरवाह स्वास्थ्य कर्मियों को नोटिस, बेहतर कार्य करने वालों का सम्मान  


मुस्करा हमीरपुर। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सी एच सी मुस्करा में मुख्य चिकित्सा अधिकारी अलका शुक्ला और अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी अनूप निगम ने औचक निरीक्षण किया। निरिक्षण दौरान स्वास्थ्य सेवाओं का गहन जायजा लेते हुए मरीजों से सीधा संवाद किया गया व आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए।  

सीएमओ ने वार्डों में भर्ती मरीजों से बात कर मिलने वाली स्वास्थ्य सुविधाओं का फीडबैक लिया। ड्यूटी पर तैनात स्टाफ नर्सों को गर्भवती महिलाओं को सर्वोत्तम स्वास्थ्य सुविधाएं देने के कड़े निर्देश दिए गए। तथा इंजेक्शन रूम का निरीक्षण करते हुए स्टाफ नर्स मनीष मिश्रा को निर्देशित किया गया कि गर्भवती महिलाओं में खून की कमी दूर करने वाले एफ सी एम इंजेक्शन के प्रति उनकी झिझक दूर की जाए।  

जांच में प्राथमिकता: BPHU विंग में लैब तकनीशियन (LT) को गर्भवती महिलाओं की सभी अनिवार्य पैथोलॉजी जांचें प्राथमिकता पर करने के निर्देश दिए गए।  

 ए एन एम की साप्ताहिक समीक्षा बैठक में यू-विन, ई-कवच और RCH फीडिंग का काम शत-प्रतिशत पूरा करने के निर्देश दिए गए। साथ ही, उपकेंद्रों के अंतर्गत छूटे हुए सभी पात्र लाभार्थियों के आयुष्मान कार्ड एक सप्ताह के भीतर बनाने का आदेश दिया गया।  

कार्य में शिथिलता बरतने पर ए एन एम वंदना और ए एन एम सुनिता सिंह से स्पष्टीकरण मांगा गया है।  

बिना पूर्व सूचना के बैठक से अनुपस्थित रहने पर ब्लॉक कम्युनिटी प्रोसेस मैनेजर बी सी पी एम को भी स्पष्टीकरण तलब किया गया है। परिवार नियोजन के 'अंतरा' कार्यक्रम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली सुनीता सोनी और सरोज सिंह को प्रोत्साहित करते हुए प्रशस्ति पत्र प्रदान करने की घोषणा की गई।  

इस निरीक्षण व बैठक के दौरान सी एस सी के प्रभारी चिकित्साधिकारी ब्रजेंद्र कुमार राजपूत और सहायक शोध अधिकारी देवेंद्र कुमार सहित अस्पताल के अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)
10/related/default