हरदोई विकास खंड बावन में फर्जी शैक्षणिक दस्तावेजों के आधार पर आंगनवाडी कार्य कृति की नौकरी हासिल करने का मामला सामने आया है

India100news
0

 #हरदोई विकास खंड बावन में फर्जी शैक्षणिक दस्तावेजों के आधार पर आंगनवाडी कार्य कृति की नौकरी हासिल करने का मामला सामने आया है। विभागीय जांच में हाई स्कूल का अंक पत्र फर्जी पाए जाने के बाद संबंधित कार्य कृति कमल सिंह की संविदा सेवाएं 23 जून 2026 को समाप्त कर दी गई। जिलाधिकारी के निर्देश पर अब सीडीपीओ बावन ने आरोपी महिला के खिलाफ बेहटा गोकुल थाने में धोखाधड़ी और फर्जी दस्तावेजों से संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई है। 


 

बाल विकास परियोजना अधिकारी बावन सारिका सिंह की और से दर्ज कराई गई रिपोर्ट के मुताबिक सकाहा प्रथम आंगनबाड़ी केंद्र पर कमल सिंह पत्नी अनिल कुमार सिंह उर्फ अंगद आंगनवाड़ी कार्य कृति के पद पर कार्यरत थी। उनके शैक्षणिक अभिलेखों को लेकर राजवती नाम की शिकायतकर्ता ने आईजी आरएस पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई थी शिकायत में कमल सिंह के हाई स्कूल के अंकपत्र की जांच करने की मांग की थी इसके बाद विभागीय स्तर शिव संकट हरण संस्कृत महाविद्यालय सकाहा हरदोई के प्रधानाचार्य से अंकपत्र का सत्यापन कराया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)
10/related/default