. https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-6143532855452692 फर्रुखाबाद: खानपुर गांव में इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान में बड़ी चोरी, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस*

फर्रुखाबाद: खानपुर गांव में इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान में बड़ी चोरी, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस*

India100news
0

 🚨 **फर्रुखाबाद: खानपुर गांव में इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान में बड़ी चोरी, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस** 🚨



फर्रुखाबाद के कादरी गेट थाना क्षेत्र के खानपुर गांव में सोमवार रात चोरों ने एक इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान को अपना निशाना बनाया। शटर उचकाकर चोर दुकान से तांबे के तार, नए तार के 5 बंडल और रिपेयरिंग के लिए रखे कई पंखे चोरी कर ले गए।


प्राप्त जानकारी के अनुसार, खानपुर निवासी मुकीम खान की इलेक्ट्रॉनिक्स की दो दुकानें हैं। सोमवार रात करीब 8 बजे वह अपनी दुकान बंद कर घर गए थे। मंगलवार सुबह करीब 7 बजे पड़ोस में साइकिल की दुकान चलाने वाले व्यक्ति ने उन्हें दुकान का शटर टूटे होने की सूचना दी। जब मुकीम मौके पर पहुंचे तो दुकान से स्क्रैप किए हुए तांबे के तार की एक बोरी, नए बंडल और ग्राहकों के रिपेयरिंग वाले पंखे गायब मिले।


घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और बारीकी से जांच-पड़ताल शुरू कर दी। कादरी गेट थाना प्रभारी कपिल चौधरी ने बताया कि चोरी की सूचना मिली है और चोरों का सुराग लगाने के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।


जिले की हर छोटी-बड़ी खबर से अपडेट रहने के लिए जुड़े रहें 


#Farrukhabad #FarrukhabadNews #UPNews #CrimeNews #UPPolice #Khanpur #FarrukhabadCity #NewsJunction #NewsJunctionBharat #TheFarrukhabadiBro #LocalNews #UttarPradesh

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)
10/related/default