. https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-6143532855452692 स्वास्थ्य विभाग की योजनाओं एवं विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान की समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी ने दिए आवश्यक निर्देश*

स्वास्थ्य विभाग की योजनाओं एवं विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान की समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी ने दिए आवश्यक निर्देश*

India100news
0

 *स्वास्थ्य विभाग की योजनाओं एवं विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान की समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी ने दिए आवश्यक निर्देश*



शाहजहांपुर 29 सितंबर जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा संचालित विभिन्न कार्यक्रमों एवं योजनाओं की समीक्षा तथा फाइलेरिया आईडीए कार्यक्रम के संबंध में बैठक कलेक्ट्रेट स्थित बिस्मिल सभागार में आयोजित की गई।


बैठक में जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि जनपद में 70 वर्ष से अधिक आयु के सभी पात्र व्यक्तियों के आयुष्मान कार्ड शीघ्रता से बनवाना सुनिश्चित किया जाए ताकि उन्हें शासन द्वारा प्रदान की जा रही स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ मिल सके। जिन गांवों में कम आयुष्मान बनाए गए है, इसके लिए गांववार सूची निकालकर संबंधित लोगों को चिह्नित किया जाए। उन्होंने सभी आशाओं की एक-एक दिन की ड्यूटी कोटेदारों के यहां लगाकर पात्र लाभार्थियों के आयुष्मान कार्ड बनवाने के निर्देश मुख्य चिकित्सा अधिकारी को दिए।


जिलाधिकारी ने 01 से 31 अक्टूबर 2026 तक संचालित होने वाले विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान तथा 12 से 31 अक्टूबर 2026 तक चलने वाले दस्तक अभियान की तैयारियों की समीक्षा करते हुए संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अभियान को प्रभावी बनाने के लिए सभी विभाग शासन की मंशा के अनुरूप अपने-अपने दायित्वों का गंभीरता से निर्वहन सुनिश्चित करें।


उन्होंने नगर विकास विभाग, पंचायतीराज विभाग, स्वास्थ्य विभाग, पशुपालन विभाग, बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग, शिक्षा विभाग, दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग, कृषि एवं सिंचाई विभाग, सूचना विभाग तथा उद्यान विभाग को सौंपे गए दायित्वों का समयबद्ध एवं प्रभावी ढंग से पालन करने के निर्देश दिए। साथ ही भावलखेड़ा, ददरौल, तिलहर सहित सभी विकासखंडों के खंड विकास अधिकारियों को तालाबों की सूची तैयार कर उनकी साफ-सफाई सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए।


बैठक में जनपद के विकासखंड तिलहर में 19 नवंबर से 07 दिसंबर 2026 तक संचालित होने वाले फाइलेरिया आईडीए कार्यक्रम की तैयारियों की भी समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि कार्यक्रम से संबंधित आवश्यक बैठकें, प्रशिक्षण एवं अन्य गतिविधियां निर्धारित टाइमलाइन के अनुसार समय से पूर्ण कर ली जाएं, जिससे अधिक से अधिक पात्र आबादी को फाइलेरिया रोधी दवा का सेवन कराया जा सके। उन्होंने सहयोगी विभागों को कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए आवश्यक सहयोग एवं सहभागिता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।


इस अवसर पर नगर आयुक्त सौम्या गुरुरानी, मुख्य विकास अधिकारी उत्कर्ष द्विवेदी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. विवेक कुमार मिश्रा सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)
10/related/default