जनपद शाहजहांपुर
थाना पुवायाँ पुलिस की प्रभावी एवं त्वरित कार्यवाही, ई-रिक्शा चोरी की वारदातों का खुलासा; अभियुक्त गिरफ्तार, 02 चोरी के ई-रिक्शा बरामद ।
श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय, जनपद शाहजहाँपुर के निर्देशानुसार अपराध की रोकथाम एवं चिन्हित किये गये अपराधियों, वांछित अभियुक्तगण की गिरफ्तारी एंव अपराध की रोकथाम के परिपेक्ष्य में प्रचलित अभियान के क्रम में श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण महोदया के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी पुवायाँ के निकट पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक थाना पुवायाँ के कुशल नेतृत्व में थाना पुवायाँ पुलिस टीम को बडी सफलता हासिल हुई ।
संक्षिप्त विवरण
दिनांक 25.09.2026 को वादी श्री अमित पुत्र राममूर्ति वर्मा, निवासी मोहल्ला ख्वाजा फिरोज, थाना रामचन्द्र मिशन, जनपद शाहजहाँपुर की तहरीर के आधार पर थाना पुवायाँ पर मु0अ0सं0 579/26 धारा 307, 317(2) बीएनएस बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया। इसी क्रम में दिनांक 24.09.2026 को वादी श्री विशाल कुमार पुत्र विजपाल, निवासी ग्राम दिलावरपुर, थाना निगोही, जनपद शाहजहाँपुर की तहरीर के आधार पर थाना पुवायाँ पर मु0अ0सं0 578/26 धारा 307, 317(2) बीएनएस बनाम अज्ञात तथा दिनांक 22.08.2026 को वादी मुकदमा श्री धर्मेन्द्र पुत्र ओमप्रकाश राठौर, निवासी ग्राम पसीगनपुर, थाना सिंधौली, जनपद शाहजहाँपुर की तहरीर के आधार पर मु0अ0सं0 505/26 धारा 303(2) बीएनएस बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया था। उक्त अभियोगों में वादियों को बंधक बनाकर ई-रिक्शा जबरन चोरी कर ले जाने के संबंध में अभियोग पंजीकृत किये गये थे। उक्त मुकदमों में विवेचना के दौरान प्रकाश में आये अभियुक्त अजीत कश्यप पुत्र सत्यपाल कश्यप, निवासी सरोवर नगर, थाना तिलहर, जनपद शाहजहाँपुर को थाना पुवायाँ पुलिस टीम द्वारा दिनांक 25.09.2026 को समय करीब 16.01 बजे धारा पुल के नीचे से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे/निशानदेही से उपरोक्त मुकदमों में चोरी गये 02 अदद ई-रिक्शा बरामद किये गये। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध नियमानुसार आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण
अजीत कश्यप पुत्र सत्यपाल कश्यप निवासी सरोवर नगर थाना तिलहर जनपद शाहजहाँपुर उम्र करीब 26 वर्ष
पंजीकृत अभियोग का विवरण
1. मु0अ0सं0 578/26 धारा 307, 317(2) बीएनएस ,थाना पुवायाँ, जनपद शाहजहाँपुर ।
2. मु0अ0सं0 505/26 धारा 303(2) बीएनएस ,थाना पुवायाँ, जनपद शाहजहाँपुर ।
3. मु0अ0सं0 579/26 धारा 307, 317(2) बीएनएस,थाना पुवायाँ, जनपद शाहजहाँपुर ।
*गिरफ्तारी का दिनाँक, समय व स्थान का विवरण-*
दिनांक 25.09.2026 को समय करीब 16.01 बजे, धारा पुल के नीचे ।
बरामदगी का विवरण
1. मु0अ0सं0 579/26, धारा 307, 317(2) बीएनएस, थाना पुवायाँ — 01 अदद चोरी का ई-रिक्शा।
2. मु0अ0सं0 578/26, धारा 307, 317(2) बीएनएस, थाना पुवायाँ — 01 अदद चोरी का ई-रिक्शा।
कुल बरामदगी — 02 अदद चोरी के ई-रिक्शा।
गिरफ्तार करने वाली टीम का विवरण
1. उ0नि0 श्री श्यामवीर सिंह, थाना पुवायाँ, जनपद शाहजहाँपुर।
2. उ0नि0 श्री संजीव कुमार, थाना पुवायाँ, जनपद शाहजहाँपुर।
3. का0 शिवकुमार, थाना पुवायाँ, जनपद शाहजहाँपुर।
4. का0 सुधीर, थाना पुवायाँ, जनपद शाहजहाँपुर।
5. का0 अनुज शर्मा, थाना पुवायाँ, जनपद शाहजहाँपुर।

