मेडिकल कॉलेज की हकीकत निरीक्षण सीडीओ पहुंचे मेडिकल कॉलेज,,
शाहजहांपुर।जिले के मेडिकल कॉलेज की व्यवस्थाओं को लेकर एक बार फिर सवाल उठने लगे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि कोई अधिकारी यहां की वास्तविक स्थिति समझना चाहता है, तो उसे निरीक्षण के लिए अधिकारी बनकर नहीं बल्कि एक सामान्य मरीज बनकर आना चाहिए।
तभी अस्पताल की असली व्यवस्था और मरीजों को होने वाली परेशानियों की सच्चाई सामने आ सकेगी।
मरीजों और उनके परिजनों का आरोप है कि कागजों में व्यवस्थाएं भले ही दुरुस्त दिखाई जाती हों, लेकिन जमीनी हकीकत इससे काफी अलग है।लंबी कतारें, समय पर इलाज न मिलना, और कर्मचारियों का रवैया जैसी समस्याएं आम बात बन चुकी हैं। कई बार मरीजों को छोटी-छोटी सुविधाओं के लिए भी भटकना पड़ता है।
स्थानीय लोगों ने जिला प्रशासन, खासकर सीडीओ से अपील की है कि वे स्वयं बिना किसी पूर्व सूचना के मरीज बनकर मेडिकल कॉलेज का दौरा करें, ताकि वास्तविक स्थिति का सही आकलन हो सके और व्यवस्थाओं में सुधार लाया जा सके।
जनता का मानना है कि जब तक जिम्मेदार अधिकारी जमीनी हकीकत को खुद महसूस नहीं करेंगे, तब तक सुधार की उम्मीद अधूरी ही रहेगी।

