डॉक्टरों की सुरक्षा और मरीजों को बेहतर इलाज उपलब्ध कराना ही #IMA की प्राथमिकता है-डॉ0 नीरज अग्रवाल (अध्यक्ष)

0 India100news

डॉक्टरों की सुरक्षा और मरीजों को बेहतर इलाज उपलब्ध कराना ही #IMA की प्राथमिकता है-डॉ0 नीरज अग्रवाल (अध्यक्ष)



UP के शाहजहांपुर में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (#IMA) के जिला अध्यक्ष डॉ0 नीरज अग्रवाल एवं सचिव डॉ. पुनीत टंडन ने कहा कि चिकित्सकों की सुरक्षा और मरीजों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराना ही एसोसिएशन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।


डॉक्टर समाज का महत्वपूर्ण अंग हैं जो दिन-रात मरीजों की सेवा में समर्पित रहते हैं,ऐसे में चिकित्सकों को सुरक्षित और भयमुक्त वातावरण मिलना बेहद जरूरी है।


अस्पतालों और चिकित्सा संस्थानों में डॉक्टरों की सुरक्षा सुनिश्चित होनी चाहिए,ताकि चिकित्सक पूरी निष्ठा,जिम्मेदारी और मनोयोग से मरीजों का उपचार कर सकें।


मरीजों को बेहतर इलाज,उचित परामर्श और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना ही #IMA का प्रमुख उद्देश्य है।


#IMA के जिला अध्यक्ष डॉ0 नीरज अग्रवाल और सचिव डॉ. पुनीत टंडन ने कहा कि IMA चिकित्सकों के हितों की रक्षा के साथ-साथ चिकित्सा सेवाओं में सुधार और डॉक्टरों एवं मरीजों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने के लिए निरंतर प्रयास करता रहेगा। 


चिकित्सा क्षेत्र में आपसी विश्वास,सहयोग और मानवीय संवेदनाओं को बनाए रखने पर भी जोर दिया।


 इस दौरान #IMA के कार्यक्रम में #सत्यानंद हॉस्पिटल के बाल रोग विशेषज्ञ डॉक्टर #गौरव मिश्रा,डॉक्टर #विकास टंडन सहित चिकित्सा जगत के कई जाने माने डॉक्टर मौजूद रहे।


@topfans #follower

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

About Us

Developers. Simple and elegant themes for making it more comfortable