बैंक में रुपये जमा करने पहुंचे व्यक्ति की जेब से उड़ाए एक लाख, महिला आरोपी 70 हजार रुपये के साथ गिरफ्तार

0 India100news

 बैंक में रुपये जमा करने पहुंचे व्यक्ति की जेब से उड़ाए एक लाख, महिला आरोपी 70 हजार रुपये के साथ गिरफ्तार


हरदोई। माधौगंज थाना क्षेत्र में बैंक में रुपये जमा करने पहुंचे एक व्यक्ति की जेब से एक लाख रुपये चोरी होने के मामले में पुलिस ने महिला आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की रकम में से 70 हजार रुपये बरामद किए हैं।


गिरफ्तार महिला की पहचान रुकसाना पत्नी अरुण, निवासी कलाबाजपुरवा, थाना माधौगंज के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, पीड़ित सुरेशपाल 2 नवंबर को इंडियन बैंक की माधौगंज शाखा में एक लाख रुपये जमा करने पहुंचे थे। इसी दौरान उनके रुपये चोरी हो गए।


पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए महिला आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और उसके कब्जे से 70 हजार रुपये बरामद किए। मामले में पुलिस की अग्रिम विधिक कार्रवाई जारी है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

About Us

Developers. Simple and elegant themes for making it more comfortable