कलेक्टर साहब, प्लीज मुझे जिंदा कर दीजिए, खंडवा में गले में तख्ती टांगकर पहुंची दृष्टिबाधित वृद्धा

0 India100news

 कलेक्टर साहब, प्लीज मुझे जिंदा कर दीजिए, खंडवा में गले में तख्ती टांगकर पहुंची दृष्टिबाधित वृद्धा


खंडवा : समग्र आईडी डिलीट और दस्तावेजों में मृत घोषित होने के बाद से परेशान चिराखदान सुदामानगर निवासी दृष्टीबाधित वृद्धा शशिकला पत्नी पूनमचंद एक बार फिर जनसुनवाई में पहुंची।


वृद्धा ने कहा कि वह स्वयं को जीवित साबित करने के लिए दर-दर भटक रही है। शासकीय योजनाओं का लाभ मिल पा रहा है और ना ही उसकी कोई सुनवाई हो रही है। वृद्धा अपने गले में तख्ती टांगकर पहुंची कि कलेक्टर साहब प्लीज मुझे जिंदा कर दीजिए।


पूर्व पार्षद पर नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी का आरोप


नगर निगम के पूर्व पार्षद रियाज मार्शल पर नौकरी दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी करने का आरोप लोगों ने लगाया है। पीड़ितों द्वारा इस संबंध में जनसुनवाई में पुलिस अधीक्षक के नाम आवेदन देकर कार्रवाई की मांग गई है। पुलिस ने मामला जांच में लिया है और पीड़ितों को कार्रवाई का आश्वासन दिया है।


पूर्व पार्षद ने भाई की नौकरी दिलाने के नाम पर उनसे चार लाख रुपये लिए


मोघट थाना क्षेत्र के पास रहने वाले लियाकत हुसैन ने आवेदन के माध्यम से बताया कि पूर्व पार्षद ने भाई की नौकरी दिलाने के नाम पर उनसे चार लाख रुपये लिए। वहीं यह भी बताया कि मेरे द्वारा मकान के निर्माण के दौरान मार्शल ने कहा कि मैं सस्ते भाव में बिल्डिांग मटेरियल दिला दूंगा। यह कहकर तीन लाख रुपये ले लिए। अब रुपये नहीं लौटाए जा रहे हैं। इसी तरह शेख इब्राहिम ने भी शिकायत करते हुए कहा है कि मेरे पोते की नौकरी निगम में लगाने के नाम पर ढाई लाख रुपये पूर्व पार्षद ने ले लिए।


जनसुनवाई में अधिकारियों ने पीड़ितों की शिकायत सुनकर संबंधित विभागों के अधिकारियों को जांच कर समस्या का निराकरण करने के निर्देश दिए। वहीं पीड़ितों को आश्वासन दिया कि जल्द ही समस्या का निराकरण होगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

About Us

Developers. Simple and elegant themes for making it more comfortable