फूलों की माला और बैंड-बाजा... लौट आई पंचकुला की बहादुर बेटी, जिसको हैवानों की तरह बच्चे ने पीटा था

0 India100news

 फूलों की माला और बैंड-बाजा... लौट आई पंचकुला की बहादुर बेटी, जिसको हैवानों की तरह बच्चे ने पीटा था


पंचकुलाः हरियाणा के पंचकुला में जिस बच्ची के साथ जुल्म की इंतहा हुई थी, वह बच्ची अब सकुशल अपने घर लौट आई है. बहादुर बच्ची का स्वागत फूल-माला और बैंड बाजे के साथ किया गया. बच्ची को स्वस्थ देख हर कोई खुश नजर आ रहा था.


बच्ची के पिता तो भावुक भी हो गए. मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा, 'मुझे बहुत अच्छा लग रहा है. बेटी का पुनर्जन्म हुआ है. पूरी दुनिया की दुआएं उसके साथ थीं. पूरी दुनिया का शुक्रगुजार हूं. मैं तो थैंक्यू भी नहीं बोल सकता. बहुत लोगों ने दुआएं दीं मेरी बच्ची को. मेरी बेटी, सारी दुनिया की वजह से मेरी बेटी आज अच्छी है. आप लोग मिलकर दुआ करें थोड़ी बहुत कमी है ताकि ठीक हो जाए पूरी तरह. बस मैं यही चाहता हूं. बहुत-बहुत शुक्रिया, थैंक्यू. डॉक्टरों ने मेरी बेटी को अच्छे से हैंडल किया. और बहुत सभी ने मेरा साथ दिया है. देखिए सर अब मैं क्या बोलूं आपको. वो तो खुद नजर आ रहा होगा कि किसकी कमी है.'


क्लासरूम में बच्ची पर किया था जानलेवा अटैक

बता दें कि हरियाणा के पंचकूला में बीते 28 अक्टूबर को एक स्कूल की कक्षा के अंदर आठ वर्षीय लड़के ने छह साल की बच्ची पर कथित तौर पर हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया था. इसके बाद बच्ची को चंडीगढ़ स्थित पीजीआईएमईआर में भर्ती कराया गया था. सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रहे घटना के कथित वीडियो में लड़का बच्ची के बाल पकड़कर उसका सिर बार-बार मेज पर पटकता दिखाई दे रहा था. वीडियो में बच्ची के फर्श पर गिरने के बाद लड़के कथित तौर पर उसे लात मारते और ईंट जैसी किसी वस्तु से उस पर हमला करते देखा जा सकता था.


आरोपित बच्चे की हो रही काउंसलिंग

पुलिस उपायुक्त (अपराध) अमरिंदर सिंह ने पुष्टि की कि लड़के की उम्र आठ साल और बच्ची की उम्र छह साल है. घटना के कारण के बारे में पूछे जाने पर सिंह ने कहा कि लड़के की चिकित्सकीय स्थिति देखी जा रही है. उन्होंने कहा कि सात से 12 वर्ष की आयु के बच्चों से जुड़े मामलों में आकलन कराया जाता है और रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी. पुलिस उपायुक्त ने बताया कि गंभीर चोटों के कारण बच्ची को चंडीगढ़ स्थित पीजीआईएमईआर रेफर किया गया है, जहां उसका इलाज जारी है.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

About Us

Developers. Simple and elegant themes for making it more comfortable